1 of 3 parts

34 की हुईं सोनम, परिवार संग मना रहीं हैं बर्थडे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Jun, 2019

34 की हुईं सोनम, परिवार संग मना रहीं हैं बर्थडे
34 की हुईं सोनम, परिवार संग मना रहीं हैं बर्थडे
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा रविवार को 34 साल की हो गईं और अपने जन्मदिन को उन्होंने अपने परिवार और कुछ खास करीबी दोस्तों संग मनाया।
सोनम को जन्मदिन के इस मौके पर एक ब्लैक ड्रेस और स्टेटमेंट इयररिंग्स में देखा गया। सोशल मीडिया पर इस मौके की कई तस्वीरें भी मौजूद है। इसमें उनके माता-पिता अनील और सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर के साथ दोस्त मसाबा गुप्ता, पूजा ढींगरा, सम्युक्ता नायर, कुणाल रावल और शैला खान भी मौजूद हैं और इसके साथ ही अनिल कपूर के दोस्त अनुपम खेर को भी तस्वीर में देखा जा सकता है।

अपनी बेटी के जन्मदिन पर अनिल ने एक स्पेशल नोट भी पोस्ट किया है : ‘‘जन्मदिन मुबारक हो सोनम! मैं बता नहीं सकता कि हमें तुम पर कितना गर्व है! तुम एक अनुकरणीय इंसान के रूप में परिवर्तित हुई हो और ऐसे में हम केवल तुम्हें विस्मय भरी निगाहों से देख सकते हैं और प्रेरित महसूस कर सकते हैं। हर साल की तरह यह भी नए और रोमांचक तरीके से तुम्हारा साल होगा! कभी मत बदलना! ढेर सारा प्यार।’’

सोनम की बहन रिया कपूर ने भी उन्हें विश किया है।


#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


34 की हुईं सोनम, परिवार संग मना रहीं हैं बर्थडे  Next
sonam kapoor,birthday celebrates with family,सोनम कपूर,bollywood news in hindi,bollywood gossip,bollywood hindi news

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0