1 of 1 parts

बरसात में अदरक को सड़ने और फफूंद से बचाने के आसान घरेलू उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Sep, 2026

बरसात में अदरक को सड़ने और फफूंद से बचाने के आसान घरेलू उपाय
​मानसून का मौसम चाय की चुस्कियों और पकौड़ों के बिना अधूरा माना जाता है। इस मौसम में अदरक की मांग हर रसोई में काफी बढ़ जाती है। कड़क चाय का स्वाद बढ़ाना हो या फिर किसी मसालेदार सब्जी को स्वादिष्ट बनाना हो अदरक का इस्तेमाल हर घर में रोज होता है। बारिश के दिनों में हवा में नमी का स्तर बहुत अधिक हो जाता है जिससे बाजार से खरीदी गई ताजा अदरक भी दो-तीन दिनों में ही गलने लगती है। उसमें चिपचिपापन आने लगता है और फफूंद लगने से वह पूरी तरह सड़ जाती है। ऐसे में बार-बार अदरक फेंकने से पैसे का नुकसान तो होता ही है साथ ही जरूरत के समय सही अदरक भी नहीं मिल पाती। अगर आप भी मानसून में अदरक के जल्दी खराब होने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ बेहद आसान और नए तरीकों से इसे महीनों तक ताजा रख सकते हैं।


​अदरक को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सही भंडारण बहुत जरूरी है। जब भी आप बाजार से अदरक खरीदकर लाएं तो उसे तुरंत धोकर बंद डिब्बे में न रखें। गीली अदरक में नमी बहुत तेजी से फफूंद बनाती है। अगर अदरक गंदी है तो उसे धोकर धूप या हवा में पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद ही उसे सही जगह पर रखें।


​अदरक को सड़ने से बचाने का सबसे कारगर तरीका इसे जिप लॉक बैग और पेपर टॉवल की मदद से स्टोर करना है। अदरक को सूती कपड़े या पेपर टॉवल में अच्छी तरह लपेटकर किसी एयरटाइट जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में रखें। पेपर टॉवल अदरक के आसपास की फालतू नमी को सोख लेता है। अगर कभी पेपर गीला दिखे तो उसे तुरंत बदल दें।​यदि आपके पास बहुत अधिक मात्रा में अदरक है तो आप इसे छीलकर कद्दूकस कर लें या इसके छोटे टुकड़े बना लें। इसके बाद इसे किसी ट्रे में रखकर फ्रिजर में जमा लें। जमने के बाद इन टुकड़ों को किसी डिब्बे में बंद करके रख दें। जब भी खाना बनाना हो या चाय बनानी हो तब आवश्यकतानुसार तुरंत निकालकर इस्तेमाल करें।


​अगर आप फ्रिज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो अदरक को किसी साफ और सूखी रेत या मिट्टी के गमले में दबाकर रख सकते हैं। यह बहुत पुराना और देसी तरीका है जिससे अदरक हफ्तों तक एकदम ताजा और करारी बनी रहती है।


​इन छोटे और असरदार तरीकों को अपनाकर आप बरसात के पूरे मौसम में अदरक को सड़ने से बचा सकते हैं और अपनी चाय तथा खाने का स्वाद हमेशा बरकरार रख सकते हैं।


हेमलता शर्मा जयपुर

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Natural Kajal, Homemade Kajal, Homemade Kohl, Natural Kohl, Homemade Waterproof Kajal, Waterproof Kajal,

Mixed Bag

News

केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशनों की एसआईटी जांच की मांग की
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कर्नाटक में स्टिंग ऑपरेशनों की एसआईटी जांच की मांग की

Ifairer