1 of 1 parts

टेरेस नहीं गार्डन कहिए

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Nov, 2012

टेरेस नहीं गार्डन कहिए
बदलते समय के साथ ही लोगों की लाइफ स्टाइल में भी काफी बदलाव आने लगा है। अब सिर्फ कमरों को ही नहीं बल्कि घर के हर कोने को डिफरेंट और स्टाइलिश लुक दिया जाने लगा है। किचन और बाथरूम के अलावा बालकनी जैसे हिस्सों को खास और अलग अंदाज देने के लिए कई एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। आइये जानते हैं- अगर आपको बगीचे का रूप देने के लिए सबसे पहले छत पर रखे बेकार समान को हटा दीजिए।
बेकार सामान हटाने से आपको ज्यादा जगह मिल जाएगी। इसके बाद छत मजबूत है, तो आप जमीन में मिट्टी डालकर पौधे लगा सकते हैं अन्यथा गमले वाले पौधों को ही चुनाव करें। यदि जगह की कमी नहीं है, तो एक वॉटर बॉडी भी रख सकते हैं।
ये छत के माहौल को और भी खूबसूरत बना देगा। पौधों के बाद अब बैठने की व्यवस्था की ओर बढते हैं। सहूलियत के अनुसार आप नया फर्नीचर खरीद सकते हैं या फिर घर में रखा फर्नीचर भी यूज कर सकते हैं।
बैठने की व्यवस्था छत के बीचों-बीच या फिर कोने में कर सकते हैं। पौधे सीधे छत पर ही लगाना चाहते हैं, तो ज्यादा लम्बी जडों वाले पौधों का चुनाव ना करें। इनकी जडें छत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। नक्शे में आपने छत कीसतहकैसी होगी ये भी तय किया होगा। अब पहले इसकी तैयारी कर लीजिए। यदि पूरी सतह पर घास चाहते हैं, तो पूरी छत पर मिट्टी डलवानी होगी। जब टैरिस गार्डन और आपकी बैठने की जगह तैयार हो जाए, तो थोडा रोशनी का भी इंतजाम जरूर करें।
उदाहराण के लिए आप लैम्प, कंदील आदि लगा सकते हैं। ये देखने में भी खूबसूरत लगेंगे और रात के वक्त भी आप अपने टैरिस गार्डन में बैठने का आनंद ले सकेंगे। तो तैयार हो जाइए अपने खूबसूरत से टैरिस गार्डन में चाय की चुस्कियों का आनंद लेने के लिए। पौधों के चुनाव के बाद अब छत का नक्शा कैसा चाहते हैं एक खाका तैयार कर लीजिए। इस नक्शे की मदद से आप बाकी सामान आसानीसे जमा पाएंगे।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer