1 of 1 parts

रिश्तों की सर्विसिंग कैसे करें

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Jan, 2013

रिश्तों की सर्विसिंग कैसे करें
जिन्दगी बदलती है और उसी के साथ हमारे रिश्ते भी बदलते हैं। वक्त के थपेडों के साथ अनुभव की सिलवटें जब चेहरे पर साफ झलकने लगती हैं, तब बीते लम्हे यादों के कारवां में चले आते हैं और हमें यह एहसास दिलाते हैं कि हमने क्या खोया, क्या पाया। उस समय हमें खुद से नजरें ना चुरानी पडें, अपने रिश्तों को बोझ में तब्दील करने के इल्जाम ना सहने पडें, इसके लिए बेहद जरूरी है कि हम सही समय पर सही तरीके से अपने रिश्तों की सर्विसिंग करते रहें, ताकि हम अपने रिश्तों को ताउम्र सहेजकर रख सकें।

शादी के बाद दोस्तों को भूल ना जाएं। कुछ लोग शादी के बाद सिर्फ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाते हैं, तो कुछ पहले की ही तरह यार-दोस्तों महफिल का मजा लेकर फैमिली को भूल जाते हैं। ये दोनों ही रवैया गलत है। संतुलन बनाए रखें। याद रखें, दोस्त भी जरूरी हैं।

विशेष अवसरों पर समय निकालकर फैमिली गेट-टुगेदर या पिकनिक वगैरह आयोजित करते रहें।

हर किसी से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें।

यह सच है कि हर रिश्ते से हमारी कई उम्मीदें जुडी होती हैं, लेकिन दूसरी तरफ यह भी ध्यान रखें कि आपकी उम्मीदें कितनी सही हैं और सामनेवाला उन्हें किन मजबूरियों के चलते पूरी नहीं कर पर रहा।

अगर आप अपनों से यह आशा करते हैं कि वो आपकी उम्मीदों पर खरे उतरें, तो खुद से भी सवाल पूछें कि क्या आप भी उनकी सारी उम्मीदों पर उतने ही खरे उतरते हैं।

अगर जाने-अनजाने आपने किसी को आहात कर दिया हो, तो अपनी गलती स्वीकारें और सॉरी कहकर मनमुटाव दूर कर लें। सरप्राइज दें।

कभी-कभी ऑफिस से जल्दी आकर फैमिली के साथ समय बिताएं या फिर मूवी या डिनर प्लान करके सबको चौंका दें।

सबकी सालगिरह की तारीख रिमाइंडर पर सेट कर लें, ताकि आप अपनों के उन खास दिनों को भूल ना पाएं और आपकी शुभकामनाएं उनकी खुशी को और बढा दें। इसी तरी केयरिंग भी जरूरी है।

ऑफिस में व्यस्त दिनचर्या के बीच भी समय निकालकर घर पर फोन करके हालचाल पूछना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।

Mixed Bag

News

рднрд╛рд░рддреАрдп рд╢реЗрдпрд░ рдмрд╛рдЬрд╛рд░ рдореЗрдВ рд╡рд┐рджреЗрд╢реА рдирд┐рд╡реЗрд╢рдХреЛрдВ рдХреА рджрдорджрд╛рд░ рд╡рд╛рдкрд╕реА, рдЖрдпрд╛ 19,675 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд░реБрдкрдП рдХрд╛ рдирд┐рд╡реЗрд╢
рднрд╛рд░рддреАрдп рд╢реЗрдпрд░ рдмрд╛рдЬрд╛рд░ рдореЗрдВ рд╡рд┐рджреЗрд╢реА рдирд┐рд╡реЗрд╢рдХреЛрдВ рдХреА рджрдорджрд╛рд░ рд╡рд╛рдкрд╕реА, рдЖрдпрд╛ 19,675 рдХрд░реЛрдбрд╝ рд░реБрдкрдП рдХрд╛ рдирд┐рд╡реЗрд╢

Ifairer