रक्षाबंधन 2026 फैशन गाइड भारी-भरकम कपड़ों को कहें अलविदा इस बार भाई-बहन बिखेरेंगे मिनिमल और क्लासी लुक का जलवा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 July, 2026
रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ-साथ सजने-संवरने का भी एक खूबसूरत बहाना लेकर आता है। इस साल रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। चूंकि यह त्योहार वीकेंड के मुहाने पर है, इसलिए इसका जश्न पूरे सप्ताहांत तक चलने की उम्मीद है—सुबह की पारंपरिक राखी से लेकर शनिवार के बड़े पारिवारिक समारोहों तक।
अक्सर राखी के मौके पर सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि ऐसा क्या पहना जाए जो सादा भी न लगे और शादी-ब्याह जैसा भारी-भरकम भी न हो। इस बार का फैशन ट्रेंड इसी उलझन को सुलषा रहा है उत्सवपूर्ण लेकिन सादगी से भरपूर Festive yet Minimal भारी ज़री और कढ़ाई के बजाय इस बार हल्के कपड़े जैसे टिशू कॉटन-सिल्क और जॉर्जेट ट्रेंड में हैं।
आइए नजर डालते हैं इस साल के उन 3 बेहतरीन स्टाइल और कलर कॉम्बिनेशन पर, जो आपको और आपके भाई बहन को तस्वीरों में सबसे अट्रैक्टिव दिखाएंगे:
सुबह की रस्म के लिए: डस्टी पिंक और सेज ग्रीन पेस्टल मैजिकसुबह की ताजी धूप और पूजा की थाली के साथ पेस्टल रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं।
बहनों के लिए: डस्टी पिंक और सेज ग्रीन का कॉम्बिनेशन वाला टिशू कुर्ता सलवार। टिशू फैब्रिक सुबह की रोशनी में एक प्राकृतिक सौम्य चमक देता है।
भाइयों के लिए: लाइट पिंक शेड में कॉटन-सिल्क पिनटक्ड कुर्ता सेट। यह अगस्त की गर्मी में आरामदायक रहने के साथ-साथ बेहद सोबर लुक देता है।
दोपहर के ब्रंच के लिए: शैंपेन और न्यूट्रल बेजयदि आपका परिवार राखी पर गेट-टुगेदर या वीकेंड ब्रंच प्लान कर रहा है तो न्यूट्रल टोन सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।
बहनों के लिए: कफ्तान स्टाइल का शैंपेन क्रश्ड टिशू पैंट सेट। यह इंडो-वेस्टर्न लुक आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी है।
भाइयों के लिए: बेज रंग का जॉर्जेट शॉर्ट कुर्ता जो कफ्तान के साथ बिल्कुल परफेक्ट ट्यूनिंग बनाता है।
शाम की पार्टी के लिए: गहरा नारंगी और क्लासिक रेडअगर राखी का जश्न शाम के डिनर या बड़ी महफिल तक चलने वाला है तो थोड़े गहरे और वाइब्रेंट रंगों का चुनाव करें।
बहनों के लिए: गहरे नारंगी रस्ट ऑरेंज रंग का सिल्क कुर्ता सेट जो बिना किसी भारी कढ़ाई के भी रॉयल लुक देता है।
भाइयों के लिए: बारीक कढ़ाई वाला लाल सिल्क कॉटन कुर्ता पैंट सेट।
ट्विनिंग के बजाय करें कलर को ऑर्डिनेशनएक्सपर्ट एडवाइस: भाई-बहनों को बिल्कुल एक जैसे कपड़े Twinning पहनने के बजाय ऐसे रंगों का चुनाव करना चाहिए जो एक-दूसरे के पूरक Complementary हों। जैसे सेज ग्रीन के साथ डस्टी पिंक। इससे आपकी तस्वीरें बेहद क्लासी और नेचुरल आती हैं।
यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर सबसे जुदा दिखना चाहते हैं, तो कस्टमाइज्ड और मेड-टू-मेजर आउटफिट्स की तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि त्योहार के दिन आपकी फिटिंग और स्टाइल दोनों एकदम परफेक्ट रहें ।
हेमलता शर्मा जयपुर
#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...