1 of 1 parts

Parenting Tips: बच्चा कर रहा है अपनी मनमानी तो फॉलो करें ये टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 July, 2024

Parenting Tips: बच्चा कर रहा है अपनी मनमानी तो फॉलो करें ये टिप्स
आपने बहुत ऐसे माता-पिता की शिकायतों को सुना होगा जो कहते हैं कि बच्चों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जाती है वह अपनी मनमानी करने लग जाते हैं। बच्चे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई बदलाव होते हैं, जिसमें नाक पर गुस्सा होता है और वह अजीबो-गरीब हरकत करते हैं। इतना ही नहीं माता-पिता अपनी इस टेंशन को दूर करने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें इस तरीके से बच्चा कभी मनमानी नहीं करेगा।
शांति से समझाएं बात
बच्चा जब बड़ा होने लगता है तो उनसे बेफिजूल की बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें प्यार से समझना चाहिए। कई पेरेंट्स होते हैं जो शांति के बजाय गुस्से से बात करते हैं इस तरह से बच्चा और भी ज्यादा बिगड़ जाता है। आपको अपने बच्चों से गुस्सा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि वह जिद्दी हो जाते हैं।

इज्जत दें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अपनी मनमानी न करें और बड़ों की इज्जत करें तो इसके लिए सबसे पहले आपको शुरुआत करनी होगी। आपने सुना होगा कि बच्चा अपने माता-पिता से ही संस्कार सीखना है वह अपने पास जिन चीजों को होता हुआ देखा है वही सिखाता है इसलिए यह चीज पहले खुद पर लागू करें।

नियम बनाएं

अपने बच्चों को आज्ञाकारी बनने के लिए सबसे पहले आपको नियम बनाना होगा इसके बाद बच्चों को यह बताएं कि उसे नियमों का पालन करना होगा। ऐसा काम करते हुए आपको ध्यान रखना है कि आपका बच्चा नियम ना तोड़े और नर्मी से पेश आए।

#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Parenting Tips, If your child is acting on his own, then follow these tips, Explain the matter calmly, create rule

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0