1 of 1 parts

Numerology: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां लाती हैं ससुराल में खुशहाली और तरक्की

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Jun, 2026

Numerology: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां लाती हैं ससुराल में खुशहाली और तरक्की
​माता-पिता हमेशा अपने बेटे के लिए एक ऐसी जीवनसाथी चाहते हैं जो पूरे परिवार को साथ लेकर चले। अंकज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और खूबियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक कुछ खास तारीखों में जन्मी लड़कियां अपने ससुराल के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती हैं और अपनी खूबियों से सबका दिल जीत लेती हैं। ​

मूलांक 2 तारीख 2, 11, 20 या 29 की खूबियां:

​इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा होता है जिसके कारण ये लड़कियां स्वभाव से बेहद शांत, सौम्य और साफ दिल की होती हैं। ये खुद से पहले दूसरों की खुशी और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करती हैं। ​नए माहौल और नए लोगों के बीच बहुत जल्दी घुल-मिल जाना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है। ​ससुराल के तौर-तरीकों को आसानी से अपनाकर ये बहुत कम समय में पूरे परिवार की लाडली बन जाती हैं। ये परिवार के हर छोटे-बड़े फैसले में सभी सदस्यों की राय का ध्यान रखती हैं जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। ​

मूलांक 3 तारीख 3, 12, 21 या 30 की खूबियां: ​

इस मूलांक का स्वामी बृहस्पति यानी गुरु होता है जिससे इन लड़कियों में बेहतरीन ज्ञान और आत्मविश्वास देखने को मिलता है। ​ये घर की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ अपने करियर या प्रोफेशनल लाइफ को भी बहुत अच्छे से संभालती हैं। ​बड़ों का आदर-सत्कार करना बुजुर्गों की सेवा करना और बच्चों को अच्छे संस्कार देना इनकी आदत में शामिल होता है। मुश्किल वक्त में ये घबराने के बजाय पूरी सूझबूझ के साथ परिवार के साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। अपनी मेहनत और समझदारी से ये हर समस्या का सही हल निकालने में माहिर होती हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में


Numerology marriage compatibility, lucky birth dates for in-laws, personality traits by birth number, family harmony and relationships, cultural numerology beliefs, marital bliss indicators,

Mixed Bag

News

बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश
बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश

Ifairer