1 of 2 parts

मुझसे खराब व्यवहार करने वाला बचकर नहीं जा सकता : लता मंगेशकर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Oct, 2018

मुझसे खराब व्यवहार करने वाला बचकर नहीं जा सकता : लता मंगेशकर
मुझसे खराब व्यवहार करने वाला बचकर नहीं जा सकता : लता मंगेशकर
मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर का मानना है कि हर महिला की गरिमा का सम्मान होना चाहिए जिसकी वो अधिकारी है। भारत में यौन शोषण के खिलाफ ‘मी टू’ की लहर के बीच उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई भी खराब व्यवहार करने वाला बच नहीं सकता था।
अपनी बहन मीना की जीवनी ‘मोती तिची सावली’ में उनके बारे में हुए कई खुलासों पर लता ने आईएएनएस से खास मुलाकात में कहा, ‘‘मुझे मेरी बहन से बेहतर कौन जान सकता है? वह लगभग मेरे जन्म से ही मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मीना की बेटी रचना मेरे बेहद करीब है और कई कार्यक्रमों में मेरे साथ जा चुकी है। वह मेरी जीवनी का अंग्रेजी संस्करण तैयार कर रही है जो जल्द ही आएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हिंदी में भी आएगी। हम हिंदी संस्करण के लिए (पत्रकार) अंबरीश मिश्रा के नाम पर विचार कर रहे हैं। मैं किताब को अपने ज्यादा से ज्यादा प्रशंसकों, शुभचिंतकों और समर्थकों के बीच देखना चाहती हूं।’’

मीना की किताब में इस बात का जिक्र है कि एक बार लता ने गीतकार नकशाब जार्चवी को टुकड़ों में काटने की धमकी दी थी। इस सवाल पर सुर साम्राज्ञी ने हंसते हुए कहा, ‘‘एकदम से ऐसा नहीं था। वो बेचारे अब रहे नहीं। वह अपने और मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे थे जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी। मैंने उनसे इसका विरोध किया। युवावस्था में मैं गुस्सैल थी। मुझसे उलझने वाला बचकर नहीं जा सकता था।’’

मी टू अभियान के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में लगता है कि एक कामकाजी महिला को गरिमा, सम्मान और स्पेस देना चाहिए जिसकी वह अधिकारी है। अगर कोई इसमें जबरदस्ती हस्तक्षेप करने का प्रयास करता है तो उसे सीख जरूर मिलनी चाहिए।’’

अपने ऊपर लिखी किताबों पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने ऊपर लिखी किसी भी किताब से खुश नहीं हूं। इनके लेखकों ने मुझसे पूछा तक नहीं कि क्या वे मुझ पर किताब लिख सकते हैं। उन्होंने तथ्यों को जांचे बिना, उनकी पुष्टीकरण के बिना सब अपने मन से लिखा। इनमें कुछ किताबें काफी अपमानजनक हैं और यहां तक कि हमने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में भी सोचा।’’


#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


मुझसे खराब व्यवहार करने वाला बचकर नहीं जा सकता : लता मंगेशकर Next
Lata Mangeshkar

Mixed Bag

News

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0