1 of 1 parts

फैशन के ये 10 टिप्स आजमाएं और बदलें अपना लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Dec, 2012

फैशन के ये 10 टिप्स आजमाएं और बदलें अपना लुक
फैशन की इस दौड में आगे रहना है तो अपनी पर्सनैलिटी को निखारना बेहद जरूरी है और इसके लिए सिर्फ खूबसूरत स्किन ही नहीं, नए ट्रेंड में खुद को ढालना भी जरूरी है तो ये टिप्स वाकई आपका अंदाज बदल देंगे। कोई नया हेयर स्टाइल नहीं आजमा पा रही हैं, तो पुराने हेयर पिंस को रंगबिरंगा पेंट करें। अच्छी तरह से सुखाने के बाद यूज में लाएं। लुक एकदम बदल जाएगा। टैंक टॉप कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। कुछ ब्राइट और फ्लोरोसेंट कलर के टैंक टॉप अपने कलेक्शन में रखें। खुद को किसी स्टार से कम ना समझें। कलरफुल कुरती के साथ प्लेन कलर की लैगिंग्स और ब्राइट कलर की एक्सेसरीज पहनें। कलरफुल फ्लैट फुटवेअर, रंगबिरंगी चूडियां और मल्टीकलर नेकपीस खूबसूरत दिखेंगे। मोटी, स्टोन और मेटल तीनों एक्सेसरीज एक साथ ना पहनें। ऎ बडा नेकपीस पहन रही हैं, तो साथ में कान और हाथ में कुछ पहनें। नेकपीस के साथ सिर्फ घडी पहनने से भी आप गॉर्जियस लगेंगी। प्रिंटेट सूट, डार्क कलर ब्लॉक्ड सूट, पैंट सूट ऑफिस डे्रस के लिए बढिया हैं। ज्योमेट्रिकल डिजाइन के जैकेअ, टर्टल नेक स्वेटर भी मैच करेंगे। पिं्रटेड ट्यूनिक टॉप के साथ डेनिम जींस काफी कूल लुक देती है। अगर इसकी लम्बाई घुटानों से थोडी ऊपर है, तो आप लैगिंग्स भी पहन सकती हैं। कोई भी चटक रंग की कुरती से आपका स्टाइल वॉडरोब ही नहीं, बल्कि आप भी खिल उठेंगी। ऎसी कुरती में कॉन्ट्रास्ट कलर की लेस लगा कर कुरती को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके साथ प्लेन कलर की लैगिंग्स पहन सकती है। चौडी बेल्ट को बे्रस्ट के नीचे नाभि से ऊपर पहनें, तो स्लिम लुक आएगा। ट्यूनिक स्टाइल डे्रस के साथ उसी कलर की चौडी बेल्ट खूबसूरत दिखायी देगी। शर्ट-टॉप के साथ भी चौडी बेल्ट पहन सकती हैं। छोटे हैन्डल के बडे टोट बैग कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते। किसी अच्छी कम्पनी के टोट बैग पर रूपए खर्च करने में बुराई नहीं है। जरूरत के मुताबिक अलग-अलग तरह की शेप और साइज के टोट बैग मिलते हैं। अगर चेहरे पर काफी पसीना आता है, तो मेटल फे्रम के सनग्लासेस ना पहनें। इनमें से गोल्डन या सिल्वर कोट के जल्दी उतरने की आशंका रहती है। पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक फे्रम के सनग्लसेस पहनें।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer