1 of 1 parts

एलएफडब्ल्यू 2019 के तीसरे दिन मृणाल, अथिया सेठी ने बिखेरा जलवा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Aug, 2019

एलएफडब्ल्यू 2019 के तीसरे दिन मृणाल, अथिया सेठी ने बिखेरा जलवा
मुंबई। पहली बार रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने गुरुवार को लैक्मे फैशन वीक विंटर/ फेस्टिव 2019 में डिजाइनर अल्का शर्मा द्वारा डिजाइन की गई लेबल अवारन में अपना जलवा बिखेरा। वहीं अथिया सेठी और सुमित व्यास ने पल्लवी ध्यानी द्वारा डिजाइन क्रमश: अब्राहम एंड ठाकोर और थ्री को पहन कर रैंप पर वॉक किया।
मृणाल ने सिल्क आइवरी गोल्ड लहंगा पहन रखा था। इसके साथ ही शीर मेकअप के साथ अभिनेत्री ने मांगटीका पहन रखा था।

रैंप के अपने अनुभव को साझा करते हुए मृणाल ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं शो से पहले बहुत घबराई हुई थी। मैंने कोई प्रैक्टिस नहीं की। मुझसे कहा गया कि आप जैसी हो बस वैसी ही रहना और मैंने ऐसा किया। एक बार जब मैं रनवे पर पहुंची,तो मुझे बहुत मजा आया।’’

आथिया ने विस्कॉज फैब्रिक की फ्रील साड़ी और उससे मिलता शर्ट पहन रखा था। अभिनेत्री ने खुले बालों व कम मेकअप के साथ अपना लुक नेचुरल रखा था।

वहीं सुमित ने क्लासिक ग्रे रंग की 2-बटन शर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट और इसी रंग का पायजामा पहन रखा था।
(आईएएनएस)

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mrunal Thakur , Athiya Shetty , Lakme Fashion Week 2019, LFW 2019

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0