1 of 1 parts

बाजार वाले करी पत्ते में अब नहीं रहा वो स्वाद, घर पर इस तरह उगाएं एकदम ताजा और खुशबूदार मीठा नीम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Apr, 2026

बाजार वाले करी पत्ते में अब नहीं रहा वो स्वाद, घर पर इस तरह उगाएं एकदम ताजा और खुशबूदार मीठा नीम
करी पत्ता यानी मीठा नीम एक ऐसी चीज है जिसके बिना हमारे खाने का स्वाद अधूरा है। दाल का तड़का हो या सुबह का नाश्ता इसकी खुशबू खाने का जायका बढ़ा देती है। हम अक्सर मार्केट से करी पत्ता मंगवाते हैं लेकिन दो दिन में ही पत्तियां काली पड़ जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि आप इसे अपने घर के छोटे से गमले में भी उगा सकते हैं चलिए जानते हैं इसका सही तरीका। 

कैसे लगाएं पौधाः 
अगर आप इसे घर में उगाना चाहते हैं, तो नर्सरी से एक छोटा पौधा लाना सबसे आसान रहता है। इसे लगाने के लिए थोड़े बड़े साइज का गमला लें ताकि इसकी जड़ें अच्छे से फैल सकें। 

धूप और पानी का सही तालमेलः 
करी पत्ते के पौधे को सूरज की रोशनी बहुत पसंद है। इसे ऐसी जगह रखें जहाँ अच्छी धूप आती हो। पानी देते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो वरना जड़ें खराब होने का डर रहता है। जब मिट्टी ऊपर से सूखी दिखे तभी पानी डालें। 

पौधे को घना बनाने का सीक्रेटः 
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका पौधा लंबा तो हो रहा है पर उसमें पत्तियां कम हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर इसकी ऊपर से कटिंग करते रहें। आप जितना इसे ऊपर से ट्रिम करेंगे ये उतना ही घना और झाड़ीदार होगा। 

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए महीने में एक बार गोबर की खाद या किचन के कचरे से बनी खाद डालें। अगर आप इसमें हफ्ते में एक बार चावल का धोया हुआ पानी डालते हैं तो इसकी पत्तियां एकदम चमकदार और हरी बनी रहेंगी। तो बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखिए और अपने घर में ही ताजे करी पत्ते का आनंद लीजिए। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Lifestyle, Desk, Curry, leaves, sweet, neem, kitchen, garden, organic, farming, home, gardening, cooking, tips, food, preservation, growth, method, household, hacks, fresh, ingredients,

Mixed Bag

News

बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश
बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश

Ifairer