1 of 1 parts

Make-Up tips : गर्मी और पसीने में भी मेकअप नहीं होगा खराब, आ गए ये 7 जबरदस्त सेटिंग स्प्रे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Apr, 2026

Make-Up tips : गर्मी और पसीने में भी मेकअप नहीं होगा खराब, आ गए ये 7 जबरदस्त सेटिंग स्प्रे
गर्मियों की शुरुआत होते ही सबसे बड़ी चिंता इस बात की होती है कि अपने लुक को पूरे दिन फ्रेश कैसे रखा जाए। खासकर जब अप्रैल और मई की उमस भरी दोपहर हो तो पसीने और चिपचिपाहट की वजह से चेहरे का मेकअप कुछ ही घंटों में फीका पड़ने लगता है या पिघलकर फैलने लगता है। ऐसे में सिर्फ अच्छे फाउंडेशन या पाउडर से काम नहीं चलता बल्कि मेकअप को अपनी जगह लॉक करना बहुत जरूरी हो जाता है। ​ 
मेकअप सेटिंग स्प्रे इसी मुश्किल का सबसे आसान समाधान है। यह न केवल आपके मेकअप को पसीने से बचाता है बल्कि चेहरे को एक साफ और मैट फिनिश भी देता है ताकि आपकी त्वचा ऑयली न दिखे। हमने आपके लिए कुछ ऐसे चुनिंदा सेटिंग स्प्रे की लिस्ट तैयार की है जो बजट में भी हैं और इस चिपचिपी गर्मी में आपके मेकअप को सुबह से शाम तक जस का तस बनाए रखेंगे। 

Maybelline Fit Me Matte + Poreless: 
यह स्प्रे उनके लिए बेस्ट है जिन्हें चेहरे पर चमक पसंद नहीं। यह पोर्स को छुपा देता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। उमस भरे मौसम में भी यह चेहरे को ऑयली नहीं होने देता। 

LOreal Paris Infallible 3 Second: 
नाम की तरह ही यह बहुत जल्दी सूख जाता है। इसका मिस्ट फुआरा बहुत बारीक है जो मेकअप को तुरंत लॉक कर देता है। अगर आपको धूप में घंटों बाहर रहना है तो यह अच्छा ऑप्शन है। 

NYX Professional Makeup Matte Finish: 
मेकअप की दुनिया में यह काफी मशहूर है। यह मेकअप को पिघलने से रोकता है और चेहरे को मैट लुक देता है। ऑयली और मुहांसों वाली स्किन के लिए इसे सबसे अच्छा माना जाता है। 

Swiss Beauty Matte Makeup Fixer: 
अगर आप कम बजट में कुछ अच्छा ढूंढ रही हैं तो यह बेस्ट है। यह रोज़ाना इस्तेमाल के लिए हल्का और असरदार है। नॉर्मल से कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए यह पैसा वसूल प्रोडक्ट है। 

MARS Seal The Deal Makeup Fixer: 
यह स्प्रे बजट में होने के साथ-साथ नमी वाले मौसम में कमाल का काम करता है। यह बिना किसी चिपचिपाहट के मेकअप को अपनी जगह सेट रखता है। 

Nykaa Matte To Last Setting Spray: 
इस स्प्रे की खासियत यह है कि यह चेहरे को मैट तो बनाता है, लेकिन उसे ड्राई नहीं होने देता। इसमें हल्का मॉइश्चराइजर भी है जो नेचुरल लुक देता है। 

Faces Canada Ultime Pro Makeup Fixer: 
यह एक पावरफुल फिक्सर है जो मेकअप को पूरा दिन फ्रेश रखता है। चाहे कोई शादी हो या पार्टी इसे लगाने के बाद मेकअप के फैलने की टेंशन खत्म हो जाती है। यह हर तरह की स्किन पर सूट करता है। सेटिंग स्प्रे को हमेशा चेहरा हिलाए बिना थोड़ी दूर से X और T शेप में स्प्रे करें ताकि यह पूरे चेहरे पर बराबर लगे। 
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Lifestyle, Desk, summer, makeup, skin, care, heat, humidity, sweat, proof, beauty, tips, April, May, cosmetics, long-lasting, fresh, look, seasonal, maintenance, skincare,

Mixed Bag

News

पहली ही फिल्म में शशि कपूर ने जड़ा था पूनम ढिल्लों को जोरदार थप्पड़, सेट पर झेली मुश्किलें
पहली ही फिल्म में शशि कपूर ने जड़ा था पूनम ढिल्लों को जोरदार थप्पड़, सेट पर झेली मुश्किलें

Ifairer