1 of 1 parts

Make-Up tips : सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें स्मोकी आई लुक, पार्टी में हर कोई देखता रह जाएगा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Apr, 2026

Make-Up tips : सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें स्मोकी आई लुक, पार्टी में हर कोई देखता रह जाएगा
स्टाइल और ग्लैमर के इस दौर में स्मोकी आई मेकअप का क्रेज कभी कम नहीं होता। चाहे कोई शादी हो या नाइट पार्टी यह लुक हर तरह के आउटफिट पर जचता है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि परफेक्ट स्मोकी आई पाने के लिए घंटों की मेहनत और पार्लर जाने की जरूरत है लेकिन हकीकत में इसे आप घर पर भी बहुत कम समय में तैयार कर सकती हैं। यहाँ कुछ आसान स्टेप्स दिए गए हैं जिससे आप झटपट अपनी आंखों को एक बोल्ड और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। 
स्टेप-बाय-स्टेप गाइडः 

परफेक्ट लुक के लिए आई बेस से करें शुरुआतः 
सबसे पहले अपनी पलकों को क्लीन करें और हल्का कंसीलर लगाएं। इससे आईशैडो लंबे समय तक टिका रहता है और उसकी फिनिशिंग अच्छी आती है। 

काजल का स्मार्ट इस्तेमालः 
आंखों के ऊपरी हिस्से पर लैश लाइन के साथ गाढ़ा काजल लगाएं। इसे बहुत बारीकी से लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अंत में इसे ब्लेंड ही करना होता है। 

ब्लेंडिंग है सबसे जरूरीः 
एक ब्रश या ईयरबड की मदद से लगाए हुए काजल को हल्का हल्का ऊपर की तरफ फैलाएं। ध्यान रखें कि डार्क शेड पलकों के पास रहे और ऊपर जाते-जाते हल्का हो जाए। 

शिमर का टचः 
अगर आप रात के फंक्शन में जा रही हैं तो आईलिड के बीचों बीच थोड़ा सा शिमर या ग्लिटर लगा सकती हैं। यह आपकी आंखों को तुरंत एक पार्टी रेडी लुक देगा। 

मस्कारा से बढ़ाएं चमकः 
आखिर में पलकों पर मस्कारा के दो-तीन कोट लगाएं। यह आंखों को बड़ा और पलकों को घना दिखाने में मदद करता है। 

कैसा रखें बाकी मेकअपः 
जब आपकी आंखें स्मोकी और बोल्ड हों तो बाकी चेहरे का मेकअप हमेशा न्यूड या सटल रखें। हल्के शेड की लिपस्टिक और सटल ब्लश आपके लुक को बैलेंस करेगा और सारा ध्यान आपकी आंखों पर रहेगा। यदि आप हैवी ज्वेलरी या राजस्थानी पोशाक पहन रही हैं तो डार्क ब्राउन या ब्लैक स्मोकी आई आपके पूरे गेटअप में चार चांद लगा देगी। कम समय में सबसे अलग दिखने का यह सबसे कारगर तरीका है। 
- हेमलता शर्मा, जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Lifestyle, News, New Delhi, Beauty, smoky, eye, makeup, style, glamour, DIY, home, tutorial, wedding, party, look, fashion, cosmetics, eyeshadow, blending, kohl, mascara, salon, finish,

Mixed Bag

Ifairer