1 of 1 parts

लव का द एण्ड

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 July, 2012

लव का द एण्ड
प्यार में धोका खाने के बाद लडकियो का डिप्रेशन में चले जाना अब बहुत पुरानी बात हो गई है। आजकल मॉडर्न जमाने की लडकियाँ ब्रेकअप के बाद रोती-धोती नहीं बल्कि अपने एक्स से बदला लेने की सोचती हैं। वो दौर बीत गये जब नारी अबला हुआ करती थी और प्यार में धोखा खाने पर डिप्रेशन में चली जाती थीं, लेकिन अब जमाना बदल गया है अब लडकियाँ रिवेंज लेने के लिए नये-नये तरीके इजाद कर रही हैं। महानगरों की लडकियों में रिवेंज सर्जरी काफी प्रसिद्ध हो रही है। आइए जानते है।
रिवेंज सर्जरी-
एक्सपर्ट भी लडकियों की इस फितरत से बखूबी वाकिफ हैं। ब्रेकअप हो गया है या बॉयफ्रैं ड ने छोड दिया है, ऎसे में तनाव से बचने के लिए लडकियाँ अपने लुक्स को इंप्रुव करा कर एक्स को जेलस फिल करना चाहती हैं। इसको ही रिवेंज सर्जरी का नाम दिया गया है।
सर्जरी से आत्मविश्वास
कई लडकियो ने एक्सेप्ट किया है कि वे रिवेंज थेरेपी सिर्फ और सिर्फ डिपे्रशन दूर करने के लिए करा रही हैं और यह काफी हद तक सच भी हैं कि ऎसा करने से आपका कॉन्फीडेस तो बुस्ट होता ही है साथ ही आपको जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित भी करता है।
रिजेक्शन का डर
बेशक, चाहे लडका हो या लडकी रिजेक्शन किसी को भी बर्दाश्त नहीं होता लेकिन इस मामले में लडकियाँ, लडको के मुकाबले बहुत भावुक होती हैं वो किसी भी रिवेंज को एक्सेप्ट नहीं कर पाती। यह रिजेक्शन ही रिवेंज में बदल जाता है। अब लडकी अपने बॉयफै्रन्ड की पीटाई करके या मारपिट के सहारे तो उसे डाउन फिल नहीं करा सकती ऎसे में वो रिवेंज सर्जरी का सहारा लेकर अपने एक्स को जेलस फिल कराती हैं और इसमें कोई भी बुरा भी नहीं इसलिए महानगरों की युवतियाँ इस की ओर आकर्षित हो रही हैं।
तमाम हंै ऑप्शंस
आपको बता दें कि लडकियाँ अपनी पर्सनैलिटी में चेंज करने के लिए इमेज कंसल्टेंट से भी खूब एडवाइज ले रही हैं। इमेज कंसल्टेंट भी नवयुवतियों को अनगिनत ऑप्शंस दे रहे हैं जो युवतियों को खासा लुभा रही हैं।

Mixed Bag


Warning: simplexml_load_file(http://www.aapkisaheli.com/rss-feeds/home-page-news-data.xml): failed to open stream: HTTP request failed! in /home/aapkisah/public_html/files/main-news.php on line 2

Warning: simplexml_load_file(): I/O warning : failed to load external entity "http://www.aapkisaheli.com/rss-feeds/home-page-news-data.xml" in /home/aapkisah/public_html/files/main-news.php on line 2
Error: Cannot create object