6 of 6 parts

प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 July, 2013

प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती
प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती
प्यार तो एक खुशबू है
प्यार कुदरत का दिया हुआ वो गिफट्स है जो इंसान को सारे जहां की खुशियां देता है तो वहीं दूसरी ओर खुशहाल जीवन जीने का जज्बा भी। बिना प्यार के जीवन मृत के समान है, आप जीवित भी हों और आपके चेहरे पर कोई हंसी-खुशी न हो, किसी के साथ आप अपने दुख-सुख न बांट सकें, किसी के साथ आप चल न सकें, रात के वक्त आसमान के नीचे बेठ तारे न गिन सकें या चांदनी रात का मजा न ले सकें, कोई आपके आंसू न पोंछ सकें, तो जीवन में निराशा ही रहेगी। आप चाहे तो ऑफिस, घर सभी जिम्मेदारियों निभाते हुए भी सारी जिंदगी प्यार के मीठे एहसास को अच्छे से जी सकते हैं सिर्फ दिल के भीतरी कोनों में झांकने की आवश्यकता है। फिर कभी उम्र की लंबी-लंबी सीढियां आपसे आकर यह नहीं कहेंगी कि तुम इस पर चल नहीं सकते, क्योंकि अब तुम बूढे हो गए हो या तुम्हारे अब बच्चो बडे हो गए हैं इसलिए प्यार करने का हक छिन गया है जो लोग जिम्मेदारियों के बीच प्यार को भुला देते हैं, वो कायर होते हैं। हाथोे का मीठा स्पर्श या आंखों में प्रिय को देखते ही मन में उमडते चाहत के भाव किसी उम्र के मोहताज नहीं होते। प्यार का हाथ थामकर तो बीहड रास्तों को भी पार किया जा सकता है।
प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती   Previous
expiry date

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0