1 of 1 parts

चंद्रराशि अनुसार प्रेम संबंध [मकर राशि]

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Jan, 2012

चंद्रराशि अनुसार प्रेम संबंध [मकर राशि]
मकर + मेष : शानदार बात ये है कि आपका प्यार भी अनुशासन में होता है। अपने तर्को से आप लोग का रोमांस रोचक बातचीत में बदल जाता है। आप लोगों की मित्रता चुने हुये लोगों से ही रहती है। अपने सिद्धांतों को प्यार से अधिक मह┼╛व न दें। धैर्य और सच्चाई के सहारे प्यार में भी सच्चाा साथी खोजने में या सच्चाा प्यार खोजने में आप लोग सफल रहते हैं। आपका साथी आपका अनुसरण करता है।
मकर + वृषभ : सच्चो रिश्तों को तर्को की कसौटी पर अधिक कसेंगे तो बात फिर हाथ निकलती हुई लगेगी। दोनों ही लोग तर्को से अधिक मह┼╛व भावनाओं को दें और प्यार वैसे भी दिमाग से ज्यादा दिल का विषय है। दोनों की मन की आँखें सुन्दरता को सही आंक सकती हैं।
मकर + मिथुन : आप लोगों का संबंध ऎसा है जैसे एक ओर चंचलता और दूसरी तरफ गंभीरता। ऎसे में प्यार बहुत खूब चमकता है। लेकिन मन को दोहरे पन से बचायें, अगर प्यार में जल जैसी पारदर्शिता हो तो न कुछ समझना प़डता है और न समझाना। आप लोगों की एक दूसरे को लाजवाब करने की क्षमता के कायल दोनों ही लोग होंगे। अंत में प्यार को दिमाग से हटाकर दिल के सहारे छो़ड दें।
मकर + कर्क : आप लोगों को ये जानना आवश्यक है कि जब प्यार पास में हो तो फिर कुछ समय के लिये दीन दुनिया की फिक्र छो़डने से प्यार में अधिक बेफ्रिकी रहती है। आप लोगों के बीच ईमानदार प्यार होता है और दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित होते हैं। अगर दिल में कुछ है तो उसे जाहिर कीजिये। मकर + सिंह : आप लोगों की कार्यशैली एक दूसरे की कमी पूरी करती है और प्यार में आप लोग एक दूसरे के अधिकार पूर्ण रवैये का आनंद लेते हैं। यदि प्यार में साथी अधिकार जमाये तो उसका विशेष आनन्द आप लोग उठाते हैं। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से प्यार कम होता है लेकिन आप लोग एक दूसरे का दर्द सहते हैं, वे भावना मह┼╛वपूर्ण हैं।
मकर + कन्या : आप लोग पहले आप - पहले आप के आग्रह को बदल दें तो एक दूसरे के अधिक करीब आ पायेंगे, अगर आँखों की भाषा समझते हैं तो अपनी तरफ से देर करने में तो देर ही होगी बन्धु, और शुभस्य शीघ्रम ज्यादा बेहतर है। मतलब यह है कि एक दूसरे की जिम्मेदारियां आप लोग बहुत शानदार तरीके से निभा सकते हैं, सिर्फ पहल करके देखिये। आप लोग एक दूसरे के लिये सद्भावनायें रखते हैं, ये सर्वश्रेष्ठ पहलू है।
मकर + तुला : आप लोगों की दोस्ती में एक अपनी तरफ से पहल करने में शानदार है तो दूसरा उसे समझने में सक्षम। लेकिन परिणाम को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना ही ठीक होगा। एक दूसरे के मानसिक सौंदर्य को आप लोग खूब समझते हैं। आप लोगों की शरीर की भाषा एक दूसरे के अनुकूल रहती हैं। रिश्ते के बीच की सरलता विकसित होने दें, निजी संबंधों में संतुलन कायम रहेगा और प्यार में तरक्की भी।
मकर + वृश्चिक प्यार शह और मात का खेल नहीं है बल्कि मात इसमें उसकी विजय साबित होती है। बीच में प़डा या कहें कि डाला हुआ रहस्य का पर्दा उठाते ही आप लोग समझ जायेंगे कि कितनी खुबसूरत ईश्वर की भेंट से आप लोग खुद ही महरूम थे। अंदर की भावुकता को निर्मलता से बहने दें, बाकी सब पॉजिटिव रहेगा।
मकर + धनु : शांतिप्रियता, ईमानदारी और उपकार भावना के ईश्वरीय वरदान से आप लोगों के बीच दोस्ती प्यार में बदलते अधिक समय नहीं लगता। दोनों ही एक दूसरे के चेहरे की भाषा पढ़ने में सक्षम होते हैं। आप लोग प्यार पाने में और देने में सुख महसूस करते हैं। कार्य की व्यस्तता अपनी जगह है, पर एक दूसरे के लिये भी समय निकालिये।
मकर + मकर : आप लोगों को लक्ष्य बना कर उसे पूरा करने में मजा आता है फिर चाहे दोस्ती हो, व्यापार हो या प्यार हो, अपनी सतत क्रियाशीलता और प्रयास से आप लोग प्यार पा लेते हैं। बस ध्यान रखना है कि बहस और तर्को में न उलझें और कुछ पसंद न आये तो जरूरी नहीं कि उसकी आलोचना करें अपितु उसे भी प्यार से ही करें।
मकर + कुंभ : अपनी भावनाओं को ठेस न लगे इस वजह से नकारात्मक सोच कर आप लोग पहल करने में पीछे रह सकते हैं, लेकिन शुरूआत किये बिना कैसे कुछ पता चलेगा, अकेलेपन को खत्म करने के लिये कदम आगे बढ़ाइये। आपको सच्चाा साथी मिलेग अगर कोई दिल में है तो उसे मालूम चलने दीजिये। यकीन रखिये कि आप लोगों का मैच बहुत साफगोई पसंद होगा।
मकर + मीन : आप लोगों का प्यार भोलेपन से शुरू होता है और एकाएक आप लोग अपने को प्यार में पाते हैं। प्यार आप लोगों की शक्ति है, आत्मविश्वास है, आप लोग एक दूसरे की कमियों को पूरा करके स्वीकृत होकर सामने आने पर आदर्श जो़डा होते हैं और अपने वादों को हमेशा ईमानदारी से निभाते हैं। आप लोगों को रोमांस का प्राकृतिक वरदान मिला होता है। कभी-कभी प्यार में मोल-भाव से प्यार का मजा दोगुना होता है।
आभार: एस्ट्रोब्लेसिंग डॉट कॉम

Most Popular

Mixed Bag

News

рдбреЙрд▓рд░ рдХреА рдордЬрдмреВрддреА рд╕реЗ рд╕реЛрдиреЗ-рдЪрд╛рдВрджреА рдХреА рдХреАрдорддреЛрдВ рдореЗрдВ рдЖрдИ рдЧрд┐рд░рд╛рд╡рдЯ, рд╕рд┐рд▓реНрд╡рд░ рдХрд░реАрдм 2 рдкреНрд░рддрд┐рд╢рдд рдлрд┐рд╕рд▓рд╛
рдбреЙрд▓рд░ рдХреА рдордЬрдмреВрддреА рд╕реЗ рд╕реЛрдиреЗ-рдЪрд╛рдВрджреА рдХреА рдХреАрдорддреЛрдВ рдореЗрдВ рдЖрдИ рдЧрд┐рд░рд╛рд╡рдЯ, рд╕рд┐рд▓реНрд╡рд░ рдХрд░реАрдм 2 рдкреНрд░рддрд┐рд╢рдд рдлрд┐рд╕рд▓рд╛

Ifairer