1 of 1 parts

लिपस्टिक भी ले सकती है जान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Dec, 2012

लिपस्टिक भी ले सकती है जान
एक नए अध्ययन के अनुसार लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं सावधान हो जाएं क्योंकि लिपस्टिक के प्रयोग से दिमाग पर असर पड सकता है।
अध्ययन के अनुसार अधिकतर लिपस्टिक उत्पादों में सीसा मौजूद होता है जिसकी हल्की मात्रा के संपर्क में आने से भी दिमाग, व्यवहार और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। गुड मानिंüग अमेरिका पत्रिका द्वारा कराए गए इस अध्ययन में 22 लिपस्टिक ब्रांडों को शामिल किया था।
इनमें 55 प्रतिशत लिपस्टिकों में जहरीले तत्व की निहित मात्रा पाई गई। अंडरराइटर्स प्रयोगशाला में की गई जांच में 12 लिपस्टिक उत्पादों में सीसा पाया गया। इनमें सीसा का उच्चतम स्तर पाया गया।
बोस्टन सीसा विषाक्तता रोकथाम कार्यक्रम के चिकित्सा निर्देशक डॉक्टर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीसे की कम मात्रा के संपर्क में आने से भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं और इससे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड सकता है।

पॉलफ्रे ने कहा, ऎसा पता चला है कि सीसे की कम मात्रा भी आपके दिमाग, आपके व्यवहार और सीखने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकती है।

Mixed Bag

News

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, आया 19,675 करोड़ रुपए का निवेश
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, आया 19,675 करोड़ रुपए का निवेश

Ifairer