1 of 1 parts

हंसमुख, खर्चीले और समझदार होते हैं मकर लग्न वाले

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 Feb, 2012

हंसमुख, खर्चीले और समझदार होते हैं मकर लग्न वाले
इनके व्यक्तित्व पर शनि का प्रभाव दिखाई प़डता है। इनकी आँखें गहरी और सुन्दर होती है। इनका कद लम्बा परन्तु शरीर से ये पतले होते हैं। मेहनती होते हैं, इसलिए बिना रूके निरन्तर कार्य करते रहते हैं, जिस कारण इनके किये हुए कार्यो में गलतियों की संभावना कम रहती है। ये लोग जितने मेहनती होते हैं, कभी-कभी उतने ही आलसी भी हो जाते हैं। ऎसे व्यक्ति दृढ़ निश्चयी और संयमी होते हैं। जीवन से आने वालाी बाधाओं से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करते हैं। अगर ये लोग बदला लेने पर आ जाये तो पीछे नहीं हटते। दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग हँसमुख होते हैं। ये लोग खर्चीलें होते हैं, इन्हें धन बचाने की आदत शुरू से करनी चाहिए। ये लोग कम समय में किसी भी परिस्थिति में अपने का ढालने में दक्ष होते हैं। इनके जीवन में बहुत सारी इच्छाएँ होती हैं परन्तु इनकी सफलता धीरे-धीरे मिलती है। इनमें झुककर चलने की आदत होती है, ये लोग अपनी आँखें नीची करके चलते हैं। इनका सिर ब़डा और नाक लम्बी होती है।
ये लोग जितने समझदार दिखते हैं, उससे ज्यादा समझदार होते हैं। ऎसे व्यक्ति गलत बातें सहन नहीं कर पाते चाहे उस विरोध में अकेले ही रह जाये। ऎसा करना कभी-कभी घातक सिद्ध होता है। इसलिए अपने आप संयम बनाये रखें और ज्यादा क्रोध ना करें। ऎसे व्यक्ति अपनी समझदारी और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए ब़डी ही आसानी से अपना कार्य करवा लेते हैं। हर विषय में इनकी रूचि रहती है और हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहे हैं और अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर भी लेते हैं। इनको न्याय पसंद होता है और कभी किसी के साथ धोखा नहीं करते। ऎसे व्यक्ति बहुत जल्दी असफलता मिलने पर निराश हो जाते हैं परन्तु थो़डी देर अकेले समय बिताने पर सोच-विचार करके निराशा से बाहर भी आ जाते हैं और अपने कार्यो में जुट जाते हैं। ऎसे व्यक्ति फिजूल की बातें में अपना वक्त जाया नहीं करते और अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं।
कभी-कभी आलस्य आने पर ये लोग अपना पूरा-पूरा दिन तक खराब कर देते हैं और फिर इन्हें इस बात का अफसोस होता है। इन्हें अपने आलस्य को छो़डकर कार्यो में जुट जाना चाहिए। ये लोग परोपकारी होते हैं और अनुशासन पसंद करते हैं। अपने सिद्धान्तों पर जीतेे हैं और लोगों से भी वही उम्मीद करते हैं अन्यथा दण्ड देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें अपना एकाधिकार पसंद होता है इसलिये ऎसे व्यक्तियों के ज्यादा मित्रगण नहीं होते क्योंकि ये किसी पर विश्वास नहीं कर पाते हैं।
मेष लग्न वृषभ लग्न मिथुन लग्न कर्क लग्न सिंह लग्न कन्या लग्न
तुला लग्न वृश्चिक लग्न धनु लग्न मकर लग्न कुंभ लग्न मीन लग्न

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer