1 of 1 parts

सफेद और बेज से आगे बढ़े भारतीय घर, अब कलरफुल इंटीरियर से सज रहे आशियाने

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Oct, 2026

सफेद और बेज से आगे बढ़े भारतीय घर, अब कलरफुल इंटीरियर से सज रहे आशियाने
​भारतीय घरों के इंटीरियर डिजाइन में इन दिनों एक बड़ा और बेहद खूबसूरत बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक भारतीय घरों में बेज सफेद आइवरी और हल्के भूरे जैसे शांत व न्यूट्रल रंगों का दबदबा रहा है। हालांकि यह रंग सादगी और सुकून का अहसास कराते हैं लेकिन अब लोग एक ही तरह के ढर्रे से बाहर निकलकर अपने आशियाने को रंगों की नई पहचान दे रहे हैं। आधुनिक दौर में गृहस्वामी अपने घर को सजाने के लिए अपनी पसंद यादों और जीवनशैली के अनुसार चटख व गहरे रंगों का चुनाव कर रहे हैं।


​न्यूट्रल शेड्स की लोकप्रियता और उसमें बदलाव


​शहरी फ्लैट्स और आधुनिक मकानों में न्यूट्रल शेड्स को काफी समय तक प्राथमिकता दी गई, क्योंकि ये कमरे को बड़ा हवादार और खुला दिखाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सिंपल इंटीरियर की तस्वीरों ने इस ट्रेंड को काफी बढ़ावा दिया। लेकिन धीरे-धीरे यह स्टाइल थोड़ा एकसमान और नीरस लगने लगा। अब लोग सुरक्षित विकल्प चुनने के बजाय अपने व्यक्तिगत स्वाद को तरजीह दे रहे हैं।


​रंगों का संतुलन और निजी छाप

​घर में रंग भरने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर दीवार को चमकदार पेंट से भर दिया जाए। आजकल डिजाइनर रंगों का उपयोग बहुत ही समझदारी और संतुलन के साथ कर रहे हैं।


फर्नीचर और आर्टवर्क: न्यूट्रल बैकग्राउंड वाले लिविंग रूम में गहरे हरे रंग का सोफा बरगंडी रंग की आर्मचेयर या एक शानदार रंगीन पेंटिंग पूरे कमरे का आकर्षण बदल देती है।


​टेक्सचर और नेचुरल मटेरियल: केवल पेंट ही नहीं बल्कि लकड़ी प्राकृतिक पत्थर संगमरमर रंगीन टाइलें पीतल व तांबे की फिनिशिंग और हाथ से बुने हुए टेक्सटाइल्स के जरिए भी घर में गहराई और गर्माहट लाई जा सकती है।


​लाइटिंग का प्रभाव: कमरे में आने वाली प्राकृतिक धूप और कृत्रिम लाइट का रंगों पर गहरा असर पड़ता है। सही लाइटिंग के चुनाव से साधारण रंग भी बेहद लग्जरी और क्लासी नजर आने लगते हैं।

​लग्जरी का मतलब सिर्फ न्यूट्रल रंग नहीं


​अक्सर माना जाता है कि केवल हल्के और शांत रंग ही प्रीमियम लुक देते हैं जबकि यह एक धारणा मात्र है। यदि रंगों का चयन अनुपात और सामंजस्य के साथ किया जाए तो नेवी ब्लू फॉरेस्ट ग्रीन टेराकोटा और डीप वाइन जैसे शेड्स घर को एक शाही और अनोखा अंदाज प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में रंगों का गहरा महत्व रहा है और अब वही समृद्धि आधुनिक इंटीरियर के साथ मिलकर भारतीय घरों को एक नया जीवंत और आरामदायक रूप दे रही है।


हेमलता शर्मा जयपुर

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


colorful home interiors, colorful interior design India, Indian home interior trends, colorful interiors for Indian homes,

Mixed Bag

News

फैंस के सामने खेलने के मौके कम मिलते हैं ,ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन के शेड्यूल से निराश पेरी
फैंस के सामने खेलने के मौके कम मिलते हैं ,ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के घरेलू सीजन के शेड्यूल से निराश पेरी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0