घर की बालकनी में कबूतरों ने बचाया है आतंक, तो इस तरह भगाएं
By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Mar, 2026
शहरों में रहने वाले कई लोगों के लिए घर की बालकनी में कबूतरों का आना एक बड़ी परेशानी बन जाता है। शुरुआत में यह सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कबूतर बालकनी में घोंसला बनाने लगते हैं और हर जगह गंदगी फैलाने लगते हैं। कबूतरों की बीट से न सिर्फ बदबू आती है, बल्कि इससे कई तरह के बैक्टीरिया और संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। कई बार लोग इन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर वापस आ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ असरदार और आसान उपाय अपनाए जाएं, जिससे कबूतर आपकी बालकनी में आना बंद कर दें। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप कबूतरों से छुटकारा पा सकते हैं।
बालकनी में जाली लगवाएंअगर आपकी बालकनी में कबूतर बार-बार आते हैं, तो जाली लगवाना सबसे असरदार तरीका हो सकता है। जाली लगाने से कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और बालकनी साफ-सुथरी बनी रहेगी। आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह की बालकनी नेट आसानी से मिल जाती हैं, जिन्हें लगवाना भी आसान होता है। यह तरीका लंबे समय तक कबूतरों से बचाव करने में मदद करता है।
चमकदार चीजों का इस्तेमाल करेंकबूतर अक्सर चमकदार और हिलने वाली चीजों से डरते हैं। इसलिए आप बालकनी में पुराने सीडी, एल्युमिनियम फॉयल या रिफ्लेक्टिव टेप लटका सकते हैं। जब हवा चलती है तो ये चीजें हिलती हैं और चमकती हैं, जिससे कबूतर वहां बैठने से कतराने लगते हैं। यह एक आसान और कम खर्च वाला तरीका है।
बालकनी को हमेशा साफ रखेंअगर बालकनी में खाने के टुकड़े या गंदगी रहती है, तो कबूतर वहां बार-बार आने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बालकनी को हमेशा साफ रखें। किसी भी तरह का खाना या दाना वहां न रखें। साफ-सफाई बनाए रखने से कबूतरों के आने की संभावना कम हो जाती है।
तेज गंध वाली चीजों का करें इस्तेमालकबूतरों को कुछ तेज गंध पसंद नहीं होती। आप बालकनी में कपूर, सिरका या नीम के तेल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी तेज गंध से कबूतर वहां ज्यादा देर तक नहीं ठहरते। समय-समय पर इन चीजों का इस्तेमाल करने से कबूतर धीरे-धीरे वहां आना बंद कर देते हैं।
नकली उल्लू या पक्षियों की मूर्ति रखेंकबूतरों को डराने के लिए आप बालकनी में नकली उल्लू या किसी बड़े शिकारी पक्षी की मूर्ति भी रख सकते हैं। कबूतर इन्हें देखकर डर जाते हैं और उस जगह से दूर रहने लगते हैं। यह तरीका भी काफी कारगर माना जाता है और कई लोग इसे अपनाते हैं।
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...