1 of 1 parts

घर की सुन्दरता को बढाने के लिए रंगीली रंगोली

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Nov, 2012

घर की सुन्दरता को बढाने के लिए रंगीली रंगोली
रंगोली बनाना आज भले ही घर की सुन्दरता को बढाने का एक जरिया हो, लेकिन गुजरे वक्त में खुशियों के स्वागत के लिए घर के दरवाजे या आंगन में इसे प्राकृतिक फूलों एवं रंगों से बनाया जाता था। वक्त बदला तो तरीका भी बदला है। आज रंगोली बनाने में बालू, फूल, चावल से लेकर अबीर का सहारा लिया जाता हे। यही नहीं बल्कि बाजार में बने बनाए कागज या प्लास्टिक की रंगोली भी मौजूद है। आइए जाने के आज कौन-कौन सी रंगोली चलन में है और इसे कैसे बनाया जा सकता है।
स्पे्र पेंट की रंगोली
बाजार में सभी रंगों के स्प्रे पेंट उपलब्ध हैं। आप कोई भी स्टेंसिल लेकर उसे चाहें तो मल्टी कलर स्पे्र पेंटसे या फिर एक ही फैमिली के अलग-अलग रंगों स डिजाइन क्रिएट कर सकते हैं। इससे आप चुटकियों में बडे से बडा डिजाइन बना सकती हैं।
क्ले की रंगोली
क्ले की रंगोली को किसी भी सतह पर उभारकर बनाया जाता है। इसमें पेपर मैश क्ले का यूज होता है। इससे फूल, पत्तियां या फिर किसी भी तरह का आकार बनाया जा सकता है। क्ले के काम के बाद इसे मनचाहे रंगों से पेंट कर सकते हैं।
फ्लोटिंग रंगोली
इस रंगोली को ओएचपी शीट पर बनाया जाता है। शीट को मनचाहे आकार में काट लें, फिर उस पर गिलटर और कुंदन व मोती से सजाएं। ये रंगोली पानी पर तैरती रहती है।
सैंड की रंगोली
सैंड की मल्टी कलर रंगोली आप चाहे तो हाथ से या फिर स्टेंसिल से बना सकते हैं। चाहे तो कार्बन से फ्लोर पर डिजाइन टे्रस करके भी ये रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप ब्राइट कलर्स और कन्ट्रसट कलर्स का यूज कर सकते हैं। स्टे्रंसिल कसे यदि सैन्ड डालनी हो तो प्रेकलर्स का यूज करें और आउटलाइन बनाने के लिए व्हाइट सैन्ड को रंगोली पैन से भरें और किसी भी बडी रंगोली में डिटेल वर्क कर सकते हैं।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer