1 of 1 parts

Home Decor : ओपन किचन के लिए बेहतरीन सीलिंग डिजाइन आइडियाज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Apr, 2026

Home Decor : ओपन किचन के लिए बेहतरीन सीलिंग डिजाइन आइडियाज
ओपन किचन में सही सीलिंग डिजाइंस का चयन बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे आपके घर का लुक बदल जाता है। किचन आपके घर के अन्य कमरों से अटैच रहता है जैसे लिविंग या डाइनिंग एरिया। अक्सर लोग किचन के कैबिनेट टाइल्स और लाइटिंग पर तो ध्यान देते हैं लेकिन सीलिंग पर ध्यान नहीं देते। 
ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी घर बोरिंग ही नजर आता है। अगर सीलिंग का डिजाइन सिंपल है या ओल्ड डिजाइन है तो किचन ओपन करवाने का कोई फायदा नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के लिए क्लासी सीलिंग डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

इंडस्ट्रियल सीलिंग डिजाइनः 
जिन घरों में ओपन किचन में स्पेस ज्यादा होता है उसमें लोग इस तरह का डिजाइन बनवाते हैं। इससे किचन बड़ा और क्लासी दिखता है। हालांकि इंडस्ट्रियल सीलिंग डिजाइन स्पेस के अनुसार ही चयन की जाती है। किचन की छत ऊंची है तो यह और ज्यादा क्लासी लगेगा लेकिन अगर छत नीचे है तो आपको डिजाइन का सही से चयन करना होगा। आजकल बड़े घरों में लोग इस तरह के सीलिंग डिजाइन बनवाने लगे हैं। इस तरह के सीलिंग में एलईडी लाइट्स स्पॉटलाइट और कोव लाइटिंग लगवाई जाती है। 

वुडन सीलिंग वुडन फिनिश सीलिंगः 
ओपन किचन में आजकल लोग वुडन सीलिंग भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कई महिलाएं इस डिजाइन को करवाने से बचती हैं। वह सोचती हैं कि जैसा हर कोई करवा रहा है वैसा ही वह अपने किचन में क्यों करवाएं। हालांकि आप इसके अलग अलग डिजाइंस में कोई यूनिक डिजाइन चुन सकती हैं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें लाइट का चयन आपके किचन को क्लासी बना देता है। 

पीओपी प्लास्टर ऑफ पेरिस सीलिंग डिजाइनः 
जिन महिलाओं को डिजाइंस वाली दीवार पसंद होती है उनके लिए यह बेस्ट है। क्लासिक और डिजाइनर लुक के लिए अक्सर लोग इस तरह के डिजाइन का चयन करते हैं। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें अलग अलग शेप जैसे सर्कल स्क्वायर या फ्लावर डिजाइन भी बनता है। इस डिजाइन को बनवाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते इसलिए लोग इस डिजाइन को किचन में जरूर बनवाते हैं। 

यह डिजाइन छत पर पीओपी लगाकर बनाई जाती है। इसके बाद पेंट किया जाता है। इसके अलावा आप ग्लास और मिरर सीलिंग वाले डिजाइन का भी चुनाव कर सकती हैं। मॉडर्न और बड़े घरों में इस तरह का डिजाइन लोग बनवाते हैं। इस तरह के किचन में घर का स्पेस ज्यादा होना चाहिए तभी यह अच्छा लुक देता है। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Open kitchen, ceiling design, home transformation, interior design, living area, dining area, kitchen cabinets, tiles, lighting, home aesthetics,

Mixed Bag

Ifairer