कंघी करते ही हाथ में आ जाते हैं टूटे बाल। रसोई में मौजूद 4 चीजों से बनाएं मैजिकल लिव-इन कंडीशनर बाल बनेंगे रेशमी और चमकदार
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Aug, 2026
बदलते मौसम धूल-मिट्टी प्रदूषण और धूप की वजह से बालों की नमी पूरी तरह खत्म होने लगती है। इसका नतीजा यह होता है कि बाल इतने ड्राई और उलझे हो जाते हैं कि कंघी करते ही टूटने लगते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए अक्सर लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय और नुकसान पहुंचा देते हैं।
अगर आप बिना किसी केमिकल के बालों को सॉफ्ट, शाइनी और सुलझा हुआ बनाना चाहते हैं तो घर पर ही बेहद आसानी से लीव-इन कंडीशनर तैयार कर सकते हैं।
कंडीशनर बनाने के लिए सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको बाहर से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है:
एलोवेरा जेल: 2 चम्मच बालों को गहराई से हाइड्रेट और सिल्की बनाने के लिए।
गुलाब जल या नारियल पानी: ½ कप घोल को हल्का रखने और बेहतरीन खुशबू के लिए।
बादाम या ऑलिव ऑयल: 1 छोटा चम्मच ड्रायनेस दूर कर शाइन लाने के लिए
विटामिन E कैप्सूल: 1 बालों को दोमुंहे होने से रोकने और मजबूती देने के लिए
स्प्रे बोतल: घोल को स्टोर और अप्लाई करने के लिए
बनाने की आसान विधि
मिक्स करें: एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा कप गुलाब जल या नारियल पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
ऑयल मिलाएं: अब इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम या ऑलिव ऑयल डालें।
विटामिन E कैप्सूल: 1 विटामिन E कैप्सूल को पंचर करके उसका तेल इस मिश्रण में निचोड़ दें।
ब्लेंड करें: सभी चीजों को 1-2 मिनट तक अच्छे से फेंट लें ताकि तेल और पानी आपस में एकसार हो जाएं।
स्टोर करें: तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें। आपका होममेड कंडीशनर तैयार है!
इस्तेमाल करने का सही तरीका
बालों को हल्का सुखाएं: शैंपू करने के बाद टॉवल से बालों का अतिरिक्त पानी पोंछ लें। ध्यान रखें कि बाल हल्के नम गीले होने चाहिए।
बोतल शेक करें: इस्तेमाल से ठीक पहले स्प्रे बोतल को अच्छे से हिलाएं।
लंबाई पर छिड़कें: बोतल को थोड़ी दूरी पर रखकर केवल बालों की लंबाई और सिरों पर स्प्रे करें। जड़ों पर लगाने से बचें वरना सिर ऑयली लग सकता है।
कंघी करें: स्प्रे करने के बाद उंगलियों या चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को धीरे-धीरे सुलझा लें।
होममेड कंडीशनर के बड़े फायदे
बाल झटना कम: बाल इतने सॉफ्ट हो जाते हैं कि कंघी बिना उलझे आसानी से चलती है।
नॉन-स्टिकी फॉर्मूला: बाजार के सीरम की तरह यह बालों को भारी या चिपचिपा नहीं बनाता।
नेचुरल शाइन: एलोवेरा और बादाम का तेल मिलकर बेजान बालों में तुरंत नई जान लाते हैं।
100% सेफ: बिना किसी केमिकल के तैयार होने के कारण यह हर तरह के बालों के लिए सुरक्षित है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...