1 of 1 parts

ट्रेडिशनल घुंघरू चूड़ियों से अपने एथनिक लुक को दें एक रॉयल टच

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 July, 2026

ट्रेडिशनल घुंघरू चूड़ियों से अपने एथनिक लुक को दें एक रॉयल टच
​जब बात किसी खास त्यौहार या शादी विवाह के मौके पर परफेक्ट पारंपरिक लुक की आती है, तो सुंदर कपड़ों और गहनों के साथ-साथ हाथों का श्रृंगार भी बहुत जरूरी होता है। आजकल के फैशन ट्रेंड में पारंपरिक घुंघरू वाली चूड़ियां महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। ये चूड़ियां न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना करती हैं बल्कि इनकी हल्की खनक आपके पूरे लुक में एक नया निखार ला देती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लिए कुछ नया और बेहद खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं तो कश्मीरी स्टाइल की ये घुंघरू चूड़ियां आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इनमें आपको कई तरह के लेटेस्ट डिजाइन और अलग-अलग साइज आसानी से मिल जाएंगे। ​नीचे बेहतरीन घुंघरू चूड़ियों के कुछ चुनिंदा विकल्प दिए जा रहे हैं जिन्हें आप अपने एथनिक कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं।

​कहर कश्मीर पारंपरिक घुंघरू बैंगल्स सेट
धातु यानी मेटल से तैयार किया गया यह 8 पीस का चूड़ी सेट दिखने में जितना खूबसूरत है पहनने में उतना ही आरामदायक है। काफी हल्का होने के कारण आप इसे बिना किसी परेशानी के पूरे दिन पहन सकती हैं। इसका गोल्डन कलर और पारंपरिक डिजाइन हर महिला के हाथों पर खूब जचेगा। आप इसे किसी पार्टी में लहंगे या भारी साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं। इसके अलावा सिंपल सूट या कुर्ती के साथ भी यह आपको बहुत ही सोबर लुक देगा।

​जुलका स्टाइलिश अलॉय मेटल घुंघरू चूड़ी
प्रीमियम क्वालिटी के अलॉय मेटल से बनी यह सुनहरी चूड़ियां अपने आकर्षक लटकन और बारीक घुंघरू काम के लिए जानी जाती हैं। इसका टिकाऊ मटेरियल लंबे समय तक खराब नहीं होता है। 8 पीस के इस सेट को महिलाएं दिवाली करवा चौथ या परिवार के किसी बड़े फंक्शन में दोनों हाथों में पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। इसे अनारकली सूट या सिल्क की साड़ी के साथ पेयर करके आप एक क्लासिक और रॉयल लुक पा सकती हैं।

​अडोरा कश्मीरी घुंघरू चूड़ी कलेक्शन
अगर आपको लाइटवेट ज्वेलरी पसंद है तो गोल्ड टोन फिनिश वाला यह 8 पीस का कश्मीरी चूड़ी सेट आपके लिए ही बना है। इन चूड़ियों पर लगे छोटे-छोटे घुंघरू बहुत ही प्यारे लगते हैं। किसी भी पारिवारिक उत्सव शादी या पूजा-पाठ के मौके पर इसे पहनकर आप अपने स्टाइल को सबसे अलग बना सकती हैं। यह सेट हर तरह के एथनिक पहनावे जैसे साड़ी शरारा या कुर्ता सेट के साथ पूरी तरह फिट बैठता है।

​कायाशा लाइट मल्टीकलर कश्मीरी कांच की चूड़ियां
कांच की चूड़ियों का क्रेज कभी कम नहीं होता और जब उसमें कश्मीरी डिजाइन का तड़का लग जाए तो बात ही कुछ और होती है। इस 16 पीस के बड़े सेट में आपको 12 खूबसूरत कांच की चूड़ियां और 4 शानदार घुंघरू वाली चूड़ियां मिलती हैं। मल्टीकलर होने की वजह से यह सेट आपकी कई ड्रेसेस के साथ आसानी से मैच हो जाएगा। अगर आप दोनों हाथों में भरकर चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं तो लहंगे या भारी कढ़ाई वाले सूट के साथ इसे जरूर ट्राई करें।

​शाइनिंग दीवा फैशन ट्रेडिशनल कश्मीरी बैंगल्स
उच्च गुणवत्ता वाले मेटल से बनी ये 8 पीस की चूड़ियां आपके सिंपल लुक को भी बेहद एलीगेंट बना सकती हैं। इनका मॉडर्न और ट्रेडिशनल मिक्स डिजाइन आजकल की लड़कियों को काफी अट्रैक्ट करता है। अगर आप किसी शादी में जा रही हैं तो इसे भारी साड़ी के साथ पहनें और अगर आप नॉर्मल गेटटुगेदर में जा रही हैं तो इसे किसी हल्के पटियाला सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्टाइल करके सबसे यूनिक दिख सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Give your ethnic look a royal touch with traditional ghungroo bangles, traditional ghungroo bangles, ghungroo bangles

Mixed Bag

News

पेरिस फैशन वीक में छाईं ईशा अंबानी, भारतीय कारीगरी को मिला ग्लोबल मंच
पेरिस फैशन वीक में छाईं ईशा अंबानी, भारतीय कारीगरी को मिला ग्लोबल मंच

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0