फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों से पाएं इस सीजन में सबसे कूल और ट्रेंडी लुक
By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 July, 2026
गर्मियों और मानसून के इस मौसम में अगर आप अपने लिए एक ऐसा पहनावा ढूंढ रही हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ आपको बेहद स्टाइलिश लुक भी दे तो फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। आजकल सोशल मीडिया से लेकर आम दिनों के फैशन में इन साड़ियों का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कॉटन जॉर्जेट और शिफॉन जैसे हल्के कपड़ों पर बने फूलों के खूबसूरत डिजाइन न सिर्फ आपको दिनभर तरोताजा रखते हैं बल्कि आपके आकर्षण में भी चार चांद लगा देते हैं। इन साड़ियों को आप अलग-अलग मौकों पर बेहद आसानी से और अलग अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं।
आइए जानते हैं इस सीजन की कुछ सबसे बेहतरीन फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों के बारे में।चंदेरी डिजिटल प्रिंट साड़ीयह साड़ी वर्क वियर यानी ऑफिस जाने के लिए एक बेहतरीन और साधारण विकल्प है। इस पर बने डिजिटल फ्लोरल प्रिंट और रंग-बिरंगे पत्तों के डिजाइन इसे बेहद अनोखा और आकर्षक बनाते हैं। गर्मी के मौसम में एक फ्रेश और शालीन लुक के लिए आप इसे चुन सकती हैं।
लिनन कॉटन साड़ीलिनन कॉटन फैब्रिक से बनी साड़ियां बहुत ही हल्की और हवादार होती हैं। इस साड़ी के रंग और डिजाइन गर्मी के दिनों में भी आपको आरामदायक महसूस कराते हैं। इसे आप डेली वियर से लेकर ऑफिस वियर तक के लिए मिनटों में तैयार कर सकती हैं।
जरी बॉर्डर सॉफ्ट कॉटन साड़ीअगर आप किसी पार्टी या पारंपरिक उत्सव के लिए हल्की साड़ी की तलाश में हैं तो यह सॉफ्ट कॉटन साड़ी एक अच्छा विकल्प है। पूरी साड़ी पर बने खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट और पारंपरिक जरी बॉर्डर इसे फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट बनाते हैं।
कोटा डोरिया कॉटन साड़ीहरे रंग और यूनीक कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली यह साड़ी हर उम्र की महिला पर बेहद खूबसूरत लगती है। इसे खास तौर पर गर्मियों के लिहाज से डिजाइन किया गया है जो शरीर को पूरी तरह हवादार रखती है। इसे आप कानों में छोटे टॉप्स और हाथों में घड़ी पहनकर स्टाइल कर सकती हैं।
जॉर्जेट सैटिन पट्टा साड़ीअगर आपको कॉटन की साड़ियां संभालने में मुश्किल लगती है तो जॉर्जेट फैब्रिक की यह साड़ी आपके लिए सबसे सही है। इसके खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट और आरामदायक फैब्रिक की वजह से इसे पूरे दिन बिना किसी परेशानी के पहना जा सकता है।
डिजिटल प्रिंट कॉटन लिनन साड़ीएक मॉडर्न और अलग लुक के लिए यह साड़ी लड़कियों और महिलाओं दोनों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इसका फैब्रिक शरीर पर बहुत ही मुलायम महसूस होता है जिससे ऑफिस या कॉलेज के लंबे घंटों के दौरान भी आपको गर्मी का अहसास नहीं होता।
शिफॉन फ्लोरल प्रिंटेड साड़ीशिफॉन लवर्स के लिए यह एक एवरग्रीन और समर फ्रेंडली विकल्प है। यह साड़ी इतनी हल्की और मुलायम होती है कि आपको पूरे दिन बहुत ही कंफर्टेबल और एलिगेंट लुक देती है। इसे सिंपल रखने के लिए आप पतली चेन और ब्रेसलेट के साथ कैरी कर सकती हैं।
बॉलीवुड स्टाइल जॉर्जेट साड़ीजॉर्जेट फैब्रिक से तैयार यह साड़ी आजकल सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही है। इसे आप वर्क वियर से लेकर किसी भी कैजुअल इवेंट या पार्टी में खुले बाल और हल्की हील वाली सैंडल के साथ पहनकर अपना बेहतरीन लुक फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
हेमलता शर्मा जयपुर
#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...