1 of 1 parts

फ्रेंडशिप की कहानी बॉलीवुड की जुबानी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Aug, 2012

फ्रेंडशिप की कहानी बॉलीवुड की जुबानी
हमारी फिल्मी दुनिया में दोस्ती को लेकर बहुत सी फिल्में बनाई गई हैं, चाहे बात करें 70 के दर्शक की या आज के जमाने की हमेशा दोस्ती का नशा सिर चढकर बोला हैं। फें्रडशिप को लेकर जितनी भी फिल्में बनी वो सब सुपर हिट रही। यही नहीं फिल्मी किरदार निभाते-निभाते अभिनेताओं की दोस्ती असल जिन्दगी में भी कायम हो गई। जिसका वजूद अभी तक देखने को मिल रहा है- यहां हम बात कर रहे हैं कुछ चुनिंदा फिल्मों की। शोले (1973) जय और वीरू जो कि पेशे से चोर हैं लेकिन इन दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती होती है कि एक दूसरे के लिए जान भी दे सकते हैं।
इन दोनों को रियाटर इसंपेक्टर ठाकुर अपने गाँव रामगढ ले जाता है। जहां पर डाकू गब्बर सिंह का आतंक है, ठाकुर गाँव के वासियों को बचाने के लिए जय और वीरू को सुपारी देता है। अब दोनों दोस्त मिलकर गाँव वालों को गब्बर के आंतक से बचाते है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। दोस्ती (1964) रामू पिता ही कामने वाले थे लेकिन उनकी एक दुर्घटना से मौत हो जाती है। इस दु:ख को रामू की मां भी नहीं सह पाती और कुछ ही दिनों में वे भी मर जाती है। रामू एक बुद्धिमान और होनहार लडका है, वो पढाई-लिखाई में बहुत तेज होता है, लेकिन घर की समस्यों के चलते रामू को स्कूल छोडना पडता है। रामू जो कि एक पैर भी खो चुका है उसकी दोस्ती एक मोहन नामक लडके से हो जाती है जो देख नहीं सकता।
अब किस तरह दोनों दोस्त अपनी परेशानियों का सामना करते हैं यह इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में दिल को छू लेने वाले संगीत के जरिये दोस्ती को नई परिभाषा दी गई है। कुछ कुछ होता है (1998) राहुल खन्ना और अंजलि शर्मा दोनों बेस्त फ्रे ड होते हैं जो कि एक ही कॉलेज में पढते हैं। राहुल को प्रिंसीपल की बेटी टीना से प्यार हो जाता है। अंजलि को जब पता चलता है तो वह अपने प्यार को छुपाकर दूर चली जाती है। इसी बीच राहुल की शादी टीना से हो जाती है इनक ी बेटी होने पर टीना की मौत हो जाती है।
टीना की आखिरी ख्वाहिश होती है कि राहुल और अंजलि फिर से एक हो जाएं। अब टीना कैसे अपनी मां टीना की ख्वाहिश पूरा करती है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। थ्री इडियट्स (2009)- यह कहानी तीन लडकों की है जिनकी अलग-अलग सोच होती है, लेकिन फिर भी यह बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। अपनी दोस्ती की खातिर यह तीनों किस तरह बहुत सी परेशानियों का समाना करते हैं ये काबिले तारीफ है। थ्री इडियट्स यंगस्र्ट की सबसे फै वरेट पिक्चर है।

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer