1 of 1 parts

फ़्लैश न्यूज़ अब घर बैठे पाएं झड़ने और रूखे-सूखे बालों से छुटकारा आ गया नेचुरल हेयर पैक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026

फ़्लैश न्यूज़ अब घर बैठे पाएं झड़ने और रूखे-सूखे बालों से छुटकारा आ गया नेचुरल हेयर पैक
​गर्मियों के मौसम में पसीने और प्रदूषण के कारण अगर आपके बाल भी बेजान होकर झड़ने लगे हैं तो अब पार्लर के महंगे केराटिन या हेयर स्पा ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। घर पर तैयार यह बेहद आसान और किफायती नेचुरल हेयर पैक आपके बालों को जड़ों से मजबूत घना और शाइनी बनाएगा।
​नेचुरल हेयर पैक की सामग्रियां
​खट्टी दही बालों की लंबाई के अनुसार एक से दो कप।
आंवला पाउडर दो से तीन चम्मच।
शिकाकाई पाउडर दो से तीन चम्मच।
रीठा पाउडर दो से तीन चम्मच।
आधा नींबू का रस।
ताज़ा एलोवेरा जेल।
एक विटामिन ई कैप्सूल।
सरसों या नारियल का तेल एक चम्मच।

​बनाने और लगाने का आसान तरीका
​एक बाउल में खट्टी दही लें और उसमें आंवला शिकाकाई और रीठा पाउडर मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस एलोवेरा जेल विटामिन ई का तेल और नारियल या सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इसे रातभर ढक्कर छोड़ दें ताकि जड़ी-बूटियों के गुण दही में समा जाएं।
​सुबह इस पैक को बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
​हेयर पैक को सूखने से बचाने और जड़ों तक पोषण पहुँचाने के लिए एक पुरानी तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ें और सिर पर लपेट लें।
​दो घंटे बाद बालों को केवल सादे पानी से धो लें। ध्यान दें कि उसी दिन शैंपू बिल्कुल न करें और शैंपू अगले दिन ही करें।
​हफ्ते में सिर्फ एक बार इस घरेलू हेयर पैक का इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना रुकता है और पहली ही बार में बालों में कुदरती चमक और नरमी आ जाती है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


relief, hair fall ,dry hair , natural hair pack

Mixed Bag

News

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: लवलीना बोरगोहेन
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: लवलीना बोरगोहेन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0