1 of 1 parts

मार्केट में छाई फैंसी राखिया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 July, 2012

मार्केट में छाई फैंसी राखिया
हर बहन की इच्छा होती है कि रक्षाबन्धन पर वह अपने भाई की कलाई पर बहुत ही खूबसूरत सी राखी बांधे। बाजार की मांग को देखते हुए इस वर्ष बाजार में फैंसी राखियों की बाढ सी आई हुई है। जिस प्रकार की राखी आप चाहती हैं आपको बाजार में मिलेगी, बस आपको सिर्फ दुकान-दुकान जाना है और अपनी पसन्द की राखियां खरीदनी हैं।
इस साल ट्रेडिशनल राखी की जगह फैंसी राखियों ने ले ली है यह आपको मोतियों जुडी, रेशमी धागे, चमकते सितारे मिल जाएंगी। हांलाकि है तो सब कुछ वहीं बस बदला है ट्रेंड और थोडा-सा स्टाइल।
कॉटूर्न वाली राखी
बच्चाों की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। 5 से 6 साल के बच्चाों के बीच पिकाचु, कृष, स्पाइडरमैन, पॉके मोन, कृष्ण, छोटा गणेश, शिव और हनुमान की राखियों खूब मांग हो रही है।
मोतियों से सजी और फैंसी राखियाँ
इस साल रक्षाबन्ध पर फैंसी, दरदोजी जरी, सफेद मोती वाली राखियाँ खूब मांग में हैं। यह दिखने में सिम्पल और सोबर तो हैं ही अटै्रक्टीव भी अधिक लग रही हैं। क्योंकि इस साल इन पर कुन्दन, मोती, रंगीन मेटल, स्टोन, और नग का काम बहुत बेहतर है। इस बार चांदी और सोने की राखियों की डिमांड भी खूब है।
भाभी के लिए सुन्दर लुंबे
आप अपनी भाभी को राखी तो बन्धती हैं इस साल मार्के ट में लुंबे बहुत ही खूबसूरत आये हैं। यह आपको घुघंरू, लाक, शीशो से सजे, राजस्थानी मिरर वर्क के लुंबे मार्केट में इस बार खूब आए हुए हैं। इन राखियों पर कलर्ड स्टोन, कुन्दन का वर्क, कलर्ड बीड् का यूज जमकर किया गया है। वही आपको सेमी प्रिशियस टोस जडित लुंबे में भी बेहद खूबसूरत डिजाइन मौजूद हैं। आप चाहे तो राखी के त्योहार के बाद बे्रसलेट के तौर पर भी यूज कर सकती हैं।
दूर शहर में भाई को भेजने के लिए राखी
जिन बहनों के भाई किसी दूसरे शहर में रखते हैं। उनके के लिए राखी चंदन, रूद्राक्ष और रेशमी धागो वाली राखियाँ बहुत फेम्स हैं। इसके साथही साथ कुछ कम्पनियाँ राखी के साथ-साथ रोली, मिठाई, चावल व थाली भी उपलब्ध करा रही हैं। राशि के आधार पर भी राखियाँ इन दिनों मार्केट में खूब डिमांड में हैं। भाई की राशि को ध्यान में रख कर भाई को गिफ्ट कर सकती हैं।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer