1 of 1 parts

टेस्टी एग रोल मजा लीजिए

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Apr, 2013

टेस्टी एग रोल मजा लीजिए
नाश्ते में यदि आप अंडा खाने का विचार रखते हैं तो क्यों ना एग रोल खा कर ही शुरूआत की जाए। यह एग रेसीपी है जिसे बनाने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता और खाने में भी यह स्वादिष्ट होता है। यदि आप या आपके पति ऑफिस में कार्य करते हैं तो आप उन्हें यह एग रोल होम फ्वॉइल में पैक कर के दे सकती हैं, जिसे वे किसी भी टाइम भूख लगने पर खा सकते हैं। यह बहुत पौष्टिक होता है इसलिये बच्चों को यह जरूर बना कर खिलाएं। बच्चे तो वैसे खाने पीने में बहुत नखरा दिखाते हैं लेकिन जब आप उन्हें यह बना कर टिफिन में देगी तो खुद देख लीजियेगा कि वे कैसे अपना टिफिन खत्म कर के आते हैं। आइये देखते हैं एग रोल को बनाने की विधि।
सामग्री
अंडा 4 प्याज
2 लहसुन पेस्ट
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच टमाटर
1 जीरा पाउडर
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच हरी मिर्च
3 लौंग
4 दालचीनी
2 इलायची
4 धनिया पत्ती तेल
2 चम्मच बटर या घी
1 चम्मच नमक स्वदअनुसार आटा 2 कप पानी आधा कप
बनाने की विधि इस एग रोल को बनाने के लिये सबसे पहले रोटियां तैयार कर लीजिये। रोटी बनाने के लिये आटे को गूथ कर बेल लीजिये, फिर फ्राइंग पैन में घी डालिये और उस पर इस रोटी को दोनो ओर सेक लीजिये और किनारे रख दीजिये। अब एक कटोरे में अंडा, नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च मिलाइये और अच्छी प्रकार से फेटिये। अब एक पैन में तेल गरम कीजिये और जब वह गरम हो जाए तब उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची और जीरा मिला कर एक मिनट के लिये भूनिये। उसके बाद पैन में प्याज डाल कर उसे गोल्डन ब्राउन कीजिये, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालिये और फिर पकाइये। अब पैन में कटे हुए टमाटर डालिये और जब तक उसका जूस पूरी तरह से सूख ना जाए तब तक पकाइये। अब पैन में फेंटा हुआ अंडा मिश्रण डालिये और उसे भूज लीजिये। इसे केवल 1-2 मिनट के लिये भूजिये वरना यह जल जाएगा। अब गैस बंद कीजिये और इस मिश्रण को पराठे के अंदर भरिये तथा रोल बना दीजिये।
egg roll

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0