1 of 1 parts

विंटर में खाएं ऎप्पल एण्ड सैफरौन जलेबी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Jan, 2014

विंटर में खाएं ऎप्पल एण्ड सैफरौन जलेबी
क्यों ना इस सर्द मौसम में छत पर गुनगनी धूप में बैठ कर ऎप्पल एण्ड सैफरौन जलेबी गरमागरम खायी जाए। सामग्री जलेबी के बैटर की
1/2 छोटा चम्मच ईस्ट
1 छोटा चम्मच चीनी
1 कप मैदा
1 बडा चममच घी
तलने के लिए आवश्यकतानुसार घी
1 सेब ।
सामग्री सिरप की
1 कप चीनी
1/2 छोटा चम्मच केसर
2 छोटे चम्मच गुलाबजल
1 बडा चम्मच दूध
चुटकी भर केसरिया रंग।

सामग्री गार्निश की

थोडा सा केसर
1 बडा चम्मच पिस्ता
�थोडी सी गुलाब की पंखुडियां।
विधि जलेबी के बैटर की एक बाउल में ईस्ट, चीनी और 1/2 कप कुनकुना पानी मिला लें। फिर 2 चुटकी मैदा डालकर 3-4 मिनट के लिए रख दें। अब मैदे में चीनी व ईस्ट का मिश्रण, घी और 1/2 कप कुनकुना पानी डाल कर गाढा बैटर तैयार कर 50 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद दोबारा मिलाएं।

सिरप की विधि- एक पैन में केसर गरमम कर के उस में दूध मिला कर अच्छी तरह घोल लें। चाश्नी� बनाने के लिए कडाही में 1 कप पानी और चीनी डाल कर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट गाढा होने तक पकाएं। अब चाशनी में केसर का तैयार मिश्रण, केसरिया रंग और गुलाबजल मिलाकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। सेब को छील कर उसके बीच का हिस्सा निकाल कर गोल टुकडों में काटें। कडाही में घी गरम करे और सेब के टुकडों को जलेबी के बैटर में डिप कर सुनहरा फ्राई कर गमर चाश्नी में डिप करें। केसर, गुलाब की पंखुडियों से गार्निश कर सर्व करें।
apple and jalebi Saffron

Mixed Bag

News

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Ifairer