ब्लैक ड्रेस लवर्स की सीक्रेट पर्सनैलिटी जानिए काले कपड़े पहनने वालों की सोच और व्यवहार का सच
By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026
अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के वार्डरोब में सबसे ज्यादा काले रंग के आउटफिट्स होते हैं। वे हर छोटे बड़े मौके पर ब्लैक ड्रेस पहनना ही पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे केवल एक फैशन या ट्रेंड मानते हैं जबकि कुछ का मानना है कि ऐसे लोग इंट्रोवर्ट या बहुत गंभीर स्वभाव के होते हैं । मनोविज्ञान के अनुसार किसी व्यक्ति का पसंदीदा रंग उसके व्यक्तित्व मूड और खुद को प्रेजेंट करने के तरीके के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।
आत्मविश्वास और लीडरशिप की पहचानसाइकोलॉजी मानती है कि काला रंग पहनने वाले लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। यह रंग ताकत अधिकार और स्वतंत्रता को दर्शाता है जो लोग नियमित रूप से ब्लैक आउटफिट्स चुनते हैं। वे अक्सर अपने काम में काफी स्पष्ट और मजबूत इरादों वाले होते हैं। वे दूसरों का ध्यान आकर्षित करने के बजाय अपने काम और व्यक्तित्व से पहचान बनाना पसंद करते हैं।
रहस्यमयी और शांत स्वभावब्लैक कलर पसंद करने वाले लोगों में एक तरह का मिस्ट्री एलिमेंट भी देखने को मिलता है। वे आसानी से हर किसी के सामने अपनी भावनाएं उजागर नहीं करते हैं। ऐसे लोग खुद को थोड़ा रिजर्व रखना पसंद करते हैं और हर परिस्थिति में शांत और संयमित बने रहते हैं।
प्रोफेशनल और सीरियस एटीट्यूडइंटरव्यू मीटिंग्स या किसी बड़े इवेंट में काले रंग के कपड़े पहनना यह दिखाता है कि व्यक्ति काफी गंभीर और काम के प्रति समर्पित है। यह रंग एक प्रोफेशनल और एलीगेंट लुक देता है। जिससे व्यक्ति का असर दूसरों पर बहुत सकारात्मक पड़ता है।
केवल रंग से तय नहीं होती पूरी पर्सनैलिटीहालांकि मनोवैज्ञानिक यह भी स्पष्ट करते हैं कि किसी इंसान की पूरी पर्सनैलिटी को सिर्फ उसके कपड़ों के रंग से नहीं मापा जा सकता। व्यक्ति का स्वभाव उसके जीवन के अनुभवों उसकी सोच और उसके संस्कारों पर निर्भर करता है। कपड़ों का रंग चुनना अक्सर मूड मौसम या सुविधा पर भी आधारित होता है। इसलिए इसे किसी के चरित्र का आखिरी पैमाना नहीं माना जा सकता।
हेमलता शर्मा जयपुर
#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...