1 of 1 parts

घर की पुरानी चीजों से खुद बनाएं मार्केट जैसे ट्रेंडी और यूनिक हैंडबैग्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 May, 2026

घर की पुरानी चीजों से खुद बनाएं मार्केट जैसे ट्रेंडी और यूनिक हैंडबैग्स
आजकल सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली फैशन का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में मिलने वाले हैंडबैग्स न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि कई बार वे हमारी पसंद के मुताबिक यूनिक भी नहीं दिखते। अगर आपको आर्ट और क्राफ्ट का शौक है तो आप घर में बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी हैंडबैग्स तैयार कर सकती हैं। इससे आपके पैसों की बचत भी होगी और आपको एक बिल्कुल नया लुक भी मिलेगा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और शानदार DIY आइडियाज जिनकी मदद से आप घर पर ही स्टाइलिश बैग्स बना सकती हैं।

पुरानी डेनिम शर्ट या जींस का मेकओवर
डेनिम का फैब्रिक अपनी मजबूती और कूल लुक के लिए जाना जाता है। अगर आपके घर में कोई पुरानी डेनिम शर्ट, कुर्ती या जींस बेकार पड़ी है, तो उसे फेंकने की बजाय बैग बना लें। शर्ट या जींस के मजबूत हिस्से को काटकर बैग का मुख्य ढांचा तैयार करें।इसकी ओरिजिनल पॉकेट्स को बैग के सामने की तरफ रखें ताकि आप उसमें मोबाइल या चाबियां रख सकें। पुराने बेल्ट या डेनिम की पट्टियों से ही इसके मजबूत स्ट्रैप्स  बनाएं।अंदर की तरफ दो-तीन छोटे कंपार्टमेंट बनाने के लिए किसी दूसरे पुराने कपड़े का इस्तेमाल करें।

जूट की रस्सी से बनाएं एथनिक टोट बैग
बाजार में जूट के बैग्स काफी महंगे दामों पर बिकते हैं लेकिन इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है। जूट से बने बैग्स न सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि हर तरह के कैजुअल आउटफिट पर अच्छे लगते हैं।एक कार्डबोर्ड या पुराने डिब्बे को बेस बनाकर उसके चारों तरफ जूट की रस्सी को ग्लू गन की मदद से लपेटते हुए चिपकाएं।जब यह सूख जाए तो अंदर की तरफ एक सूती कपड़ा  लगा दें।इसे और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप इस पर फैब्रिक पेंट से अपनी पसंद की डिजाइन बना सकती हैं या फिर रंग-बिरंगे टैसल्सऔर कौड़ियां लगा सकती हैं।

प्लास्टिक रैपर्स से तैयार करें ट्रेंडी क्लच

चिप्स चॉकलेट बिस्किट या नमकीन के खाली पैकेट्स अक्सर कचरे में चले जाते हैं। इनके चमकीले और रंगीन प्लास्टिक का इस्तेमाल करके आप एक बेहतरीन वाटरप्रूफ बैग बना सकती हैं।सबसे पहले सभी रैपर्स को अंदर और बाहर से अच्छे से साफ करके सुखा लें।इन रैपर्स को आपस में जोड़कर या एक मोटे कपड़े पर सिलकर एक बड़ी शीट तैयार कर लें।अब इस शीट को मोड़कर छोटा पाउच मेकअप किट या क्लच का आकार दें और ऊपर से एक चेन लगा दें।

पुराने कुशन कवर या हैवी दुपट्टे का कमाल
अगर आपके पास कोई ऐसा कुशन कवर या दुपट्टा है जिसका प्रिंट बहुत खूबसूरत है लेकिन अब वह इस्तेमाल में नहीं आता तो उससे बेहतरीन शोल्डर बैग बन सकता है।कुशन कवर पहले से ही चौकोर सिले होते हैं इसलिए इनसे बैग बनाना सबसे आसान होता है।बस इसके खुले हुए हिस्से की तरफ एक चेन या बटन लगाएं और दोनों तरफ मजबूत पट्टियां जोड़ दें।
यदि कपड़ा सिंपल है तो आप उस पर पुरानी लेस गोटा-पट्टी या मोतियों की कढ़ाई करके उसे फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

प्लास्टिक की बोतलों से मिनी बैग या पेन होल्डर
सॉफ्ट ड्रिंक या पानी की बड़ी प्लास्टिक बोतलों को काटकर बच्चों के लिए छोटे और प्यारे बैग्स बनाए जा सकते हैं।प्लास्टिक की बोतल को बीच से आधा काट लें। इसके बाहरी हिस्से को छिपाने के लिए उस पर रंग-बिरंगा कपड़ा या जूट की रस्सी लपेट दें।ऊपर की तरफ एक छोटी चेन या वेलक्रो लगाएं ताकि बैग बंद हो सके।बच्चे इसमें अपने रंग पेन या छोटे खिलौने रख सकते हैं।

पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं रॉयल पोटली बैग
शादियों और त्योहारों के सीजन में पोटली बैग बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आपके पास कोई पुरानी सिल्क या बनारसी साड़ी है जो फट गई है तो उसके अच्छे हिस्से को काटकर आप पोटली बैग बना सकती हैं। कपड़े को गोल या ओवल शेप में काटकर अंदर की तरफ अस्तर लगाएं। ऊपर के हिस्से में डोरी डालने के लिए जगह बनाएं और उसमें सुनहरी या मोतियों वाली डोरी डालें।डोरी के किनारों पर भारी लटकन लगाएं। आपका डिजाइनर पोटली बैग मिनटों में तैयार हो जाएगा।

वेस्ट न्यूज़पेपर और मैगज़ीन से बनाएं ट्रेंडी स्लिंग बैग
मैगजीन के पन्नों को पतली स्टिक्स की तरह रोल कर लें।इन रोल्स को आपस में बुनकर एक मजबूत शीट तैयार करें।इस शीट पर पारदर्शी सेलोटेप या वार्निश लगा दें ताकि यह वाटरप्रूफ और चमकदार हो जाए। इसके बाद इसे स्लिंग बैग का आकार देकर एक लंबी डोरी जोड़ दें। यह बैग कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए एक परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है।

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


Create trendy and unique, market-style handbags yourself using old household items, old household items, handbags

Mixed Bag

News

तान्या मित्तल ने कहा- मां है ना में मां के साथ बिताया खास समय, रोज़मर्रा की जिंदगी में नहीं मिल पाता ऐसा मौका
तान्या मित्तल ने कहा- मां है ना में मां के साथ बिताया खास समय, रोज़मर्रा की जिंदगी में नहीं मिल पाता ऐसा मौका

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0