1 of 1 parts

Make-Up tips : कहीं आपका मेकअप ही तो नहीं बढ़ा रहा चेहरे के दाने, जानिए समर में किन प्रोडक्ट्स से बना लेनी चाहिए दूरी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Apr, 2026

Make-Up tips : कहीं आपका मेकअप ही तो नहीं बढ़ा रहा चेहरे के दाने, जानिए समर में किन प्रोडक्ट्स से बना लेनी चाहिए दूरी
र्मियों में बढ़ता तापमान और पसीना हमारे मेकअप को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। अक्सर हम वही पुराने प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते रहते हैं जो सर्दियों में तो ठीक रहते हैं लेकिन चिलचिलाती गर्मी में चेहरे को भारी और चिपचिपा बना देते हैं। इस बार अपने ब्यूटी रूटीन में थोड़ा बदलाव करें और अपनी स्किन को फ्रेश रखने के लिए कुछ खास बातों पर ध्यान दें। अपने मेकअप बैग से क्या हटाना चाहिए और किन नई चीजों को शामिल करना चाहिए। 

क्रीमी लिपस्टिक के बजाय लिप टिंट चुनें: 
गर्मियों में गाढ़ी और क्रीमी लिपस्टिक पसीने के साथ फैलने लगती है और होंठों के आसपास जमा हो जाती है। इसकी जगह आप हल्के लिप टिंट या लिप स्टेन का इस्तेमाल करें। ये न केवल लंबे समय तक टिकते हैं बल्कि आपके लुक को बहुत ही नेचुरल और हल्का बनाए रखते हैं। 

वाटरप्रूफ मस्कारा है जरूरी: 
अगर आप रेगुलर मस्कारा लगाती हैं, तो गर्मी में पसीने या आंखों की नमी से वह बहकर आंखों के नीचे काले घेरे बना सकता है। गर्मियों के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का वाटरप्रूफ मस्कारा ही इस्तेमाल करें। साथ ही आंखों पर भारी काजल के बजाय पतला आईलाइनर लगाएं ताकि चेहरा खिला-खिला दिखे। 

फेस पाउडर का सही इस्तेमाल: 
अक्सर पसीना आने पर हम चेहरे पर बार-बार पाउडर थोपने लगते हैं, जिससे चेहरा केकी या आटे जैसा दिखने लगता है। पाउडर के बजाय ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करना शुरू करें। यह बिना मेकअप खराब किए चेहरे का अतिरिक्त तेल सोख लेता है। अगर पाउडर लगाना ही है, तो केवल टी-जोन यानी माथे और नाक के आसपास हल्का सा लूज पाउडर लगाएं। 

मैट सनस्क्रीन को बनाएं बेस: 

ज्यादातर लोग सनस्क्रीन के ऊपर फाउंडेशन की परत चढ़ा लेते हैं, जिससे स्किन को सांस लेने में दिक्कत होती है। आप ऐसी सनस्क्रीन चुनें जिसमें मैट फिनिश हो और जो हल्की कवरेज भी दे। इससे आपको अलग से बेस लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी स्किन टैनिंग से भी बची रहेगी। 

मेकअप रिमूवल का तरीका बदलें: 

गर्मियों में मेकअप हटाते समय तेल वाले रिमूवर के बजाय मिसेलर वाटर का उपयोग करें। यह त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए गहराई से साफ करता है। मेकअप हटाने के बाद चेहरे पर गुलाब जल का स्प्रे करना न भूलें इससे चेहरे की जलन शांत होती है और ताजगी महसूस होती है। इन छोटे-छोटे बदलावों से आप भारी और खराब होने वाले मेकअप की झंझट से बच सकती हैं और धूप में भी आपका चेहरा फ्रेश बना रहेगा। 

- हेमलता शर्मा, जयपुर

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


Health Desk, Summer Makeup Tips 2026, Seasonal Skincare, Beauty Routine, Sweat-Proof Makeup, Lightweight Foundations, Skincare Transition, UV Protection, Makeup Bag Essentials, Fresh Skin,

Mixed Bag

News

विपक्ष ने गंवाया इतिहास रचने का सुनहरा मौका, महिलाओं का हक छीन रही है कांग्रेस : शायना एनसी
विपक्ष ने गंवाया इतिहास रचने का सुनहरा मौका, महिलाओं का हक छीन रही है कांग्रेस : शायना एनसी

Ifairer