1 of 1 parts

कारपेट घर में लगाने से पहले

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Oct, 2012

कारपेट घर में लगाने से पहले
आजकल बाजार में नए और अलग-अलग तरह के कई कारपेट मिलने की वजह से सही कारपेट का चुनाव करना थोडा मुश्किल है, पर कुछ बातौं को ध्यान में रखा जाए तो यह काम काफी आसान हो सकता है।
सोच विचार करें
मार्केट जाने से पहले अपना बजट और कारपेट का प्रकार यानी किस कमरे के लिए आप को कैसा कारपेट चाहिए तय कर लें। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछ कर कारपेट की अच्छी दुकान के बारे में भी पता कर लें। उस दुकान के स्टैन्डर्ड रेट को भी जान लें, ताकि ऎसा ना हो कि वहां पहुंच कर पता चले कि यह दुकान तो आप के बजट में है ही नहीं।
देखभाल करके करें चुनाव
कारपेट की बनावट और रंग कमरे की सजावट, लाइटिंग और प्रदर्शन पर असर डालता है। यदि कारपेट चिकना और वैल्वेट का हो तो फौर्मल डाइनिंगरूम के लिए अच्छा लगता है। इसके लिए ओरिएंटल या टेपेस्ट्री मतलब चित्र के उभार वाला कारपेट लगाएं। कमरे को हलका और प्रसन्नचित्त दिखाने के लिए चमकीले कारपेट का यूज करना चाहिए। चिकने कारपेट में फुट प्रिंट्स और वैक्यूम माक्र्स रह जाते हैं। ऊबडखाबड फर्श के लिए रोएंदार लूप या फंदे वाला कारपेट लें। इससे सिले हुए कारपेट का आभास होता है और फर्श की ऊंचनीच नजर नहीं आती।
शेप
कारपेट के धागे की एंठन पर गौर करें। यह जितना ज्यादा कसी हुइर होगी, उतनी ही कम संभावना होगी उसके रोएं निकलने की। एक धागे में जितनी ज्यादा ऎंठन होगी रोयां उतना घना होगा और ऎसे में पैर के निशान कम दिखेंगे।
देखभाल
सबसे ज्यादा परेशानी कारपेट की धुलाई करने में आती है। इसलिए मिट्टी, दागधब्बों से सुरक्षा करने वाले करपेट लेने का मन निशय कर लें। सुन्दर डिजाइन देख कर भ्रमित ना हों। आजकल बाजार में विभिन्न प्रकार के ऎसे कारपेट मिल जाते हैं जिन पर दागधब्बे कम लगते हैं यानी वे स्टेनफ्री होते हैं या धुलने में काफी आसान होते हैं। कम से कम ड्राइंगरूम के लिए तो ऎसे कारपेट ही सबसे अच्छे होते हैं।
अंडरपैड को खरीद ने से पहले

कारपेट और फर्श केबीच रखने के लिए अंडरपैड की खरीदारी भी बहुत ध्यान से करनी चाहिए। ऎसा ना सोचें कि दिख्रेगा नहीं तो सावधानी की भी जरूरत नहीं है। पैडिंग पर प्रेशर पडने से कारपेट के रोएं खराब हो जातो हैं और उसमें मिट्टी धंसती चली जाती है। जीन इत्यादि की गद्दी, जिसे पैडिंग कहते हैं उससे ये दोनों परेशनियां कम हो जाती है। पर हर तरह के कारपेट के साथ पैडिग नहीं चलती, इसलिए खरीदने से पहल दुकानदार से इसकी जानकारी ले लें। प्लांट फाइबर से बने और अन्य सख्त कारपेट अत्यधिक मुलायम पैडिंग से खराब हो जाते हैं, इसलिए उनके लिए मजबूत और टिकाऊ अंडरपैड ही खरीदें।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer