1 of 1 parts

दर्द-ए-दिल कैसे छुपाते हैं पुरूष!

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Nov, 2012

दर्द-ए-दिल कैसे छुपाते हैं पुरूष!
रिसर्च के अनुसार पता लगाया गया है कि पुरूष महिलाओं के मुकाबले दर्द को ज्यादा सहते हैं पर दिखाते नहीं हैं। पुरूष अपने दर्द को इसलिये नहीं दिखाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी बनाई हुई माचो छवि बिगड जाएगी। अकसर यही माना आता जा रहा है कि पुरूष महिलाओं की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं। ये आसानी से ब्रेकअप को संभाल सकते हैं और उसके दर्द को खुद में हमेशा के लिये समा सकते हैं। जहां पर महिलाएं अपने दुख को रो कर या फिर गुस्सा दिखा कर शो करती हैं वहीं पर पुरूषों को देख कर लगता ही नहीं कि उनका ब्रकअप हो चुका है।
दोस्तों के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं- पुरूष अपने दर्द को छुपाने के लिये दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिये वे नए दोस्त भी बनाते हैं। रात को ज्यादा देर तक के लिये बाहर दोस्तों के साथ रहने से वे अपने दर्द और पुरानी यादों को कम करते हैं।
विचार-विमर्श से बचते हैं- यदि आप उनसे पूछे कि क्या उन्हें कोई बात दुख पहुंचा रही है तो उनका जवाब या तो एक शब्द में होगा या फिर वे आप से टॉपिक चेंज करने को बोल देगें। यह बहुत ही क्लासिक तरीका है जब वे ऎसा करते हैं।
पुरूषों को सहानुभूति पसंद नहीं- मेल ईगो बहुत मजबूत होता है। यह उन्हें दूसरों के सामने अपनी पीडा को दिखाने से रोकता है। इस मामले में उन्हें दूसरों की सहानुभूति नहीं चाहिये होती है।
अपने अहंकार को बढावा देते हैं- अपने दर्द को छुपाने के लिये वे अपने अंदर के ईगो को बढावा देते हैं। एक बार जब उनका मेल ईगो वापस ट्रैक पर आ जाए तब वह अपने दर्द से पूरी तरह से उबर जाते हैं।

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer