Beauty Tips: बालों का रंग सालों-साल चमकेगा अपनाएं ये आसान तरीके
By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 May, 2026
आजकल हर कोई अपने बालों को नया और स्टाइलिश लुक देने के लिए हेयर कलर करवाना पसंद करता है। लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि कुछ ही दिनों में उनके बालों का रंग फीका पड़ने लगता है और बाल रूखे हो जाते हैं।
दरअसल हेयर कलर करवाने के बाद बालों को एक खास देखभाल की जरूरत होती है। यदि आप भी चाहती हैं कि आपके बालों का कलर सलून जैसा चमकदार और खूबसूरत बना रहे तो आपको अपनी हेयर केयर रूटीन में कुछ छोटे लेकिन जरूरी बदलाव करने होंगे। यहाँ कुछ ऐसे ही असरदार टिप्स दिए जा रहे हैं जो आपके हेयर कलर को लंबे समय तक सुरक्षित रखेंगे:
सही समय पर हेयर वॉश: हेयर कलर करवाने के तुरंत बाद बाल धोने से बचें। बालों के रंग को अच्छी तरह सेट होने देने के लिए कम से कम दो से तीन दिनों के बाद ही शैम्पू का इस्तेमाल करें।
खास प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल:
कलर्ड हेयर के लिए हमेशा सल्फेट-फ्री शैम्पू और कंडीशनर का ही चुनाव करें। सल्फेट बालों की नमी छीन लेता है जिससे रंग जल्दी फीका पड़ जाता है।
धूप से सुरक्षा: तेज धूप बालों के रंग को हल्का कर देती है। बाहर जाते समय बालों को स्कार्फ या टोपी से ढकें अथवा हेयर सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
डीप conditioning:
कलर की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं। बालों की खोई हुई नमी और चमक को वापस लाने के लिए नियमित रूप से हेयर स्पा या डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट लें।
हीट स्टाइलिंग से दूरी: कलर किए गए बालों पर ड्रायर या स्ट्रेटनर जैसी मशीनों का इस्तेमाल कम से कम करें। यदि उपयोग करना जरूरी हो तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट सीरम जरूर लगाएं।
समय पर ट्रिमिंग:
दोमुंहे और बेजान बालों पर कलर ज्यादा टिक नहीं पाता। बालों को सेहतमंद रखने के लिए हर दो महीने में हल्की ट्रिमिंग करवाते रहें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप