1 of 1 parts

Beauty Tips : बालों की कायापलट कर देगा एलोवेरा: इन 5 घरेलू तरीकों से पाएं पार्लर जैसा निखार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 Jun, 2026

Beauty Tips : बालों की कायापलट कर देगा एलोवेरा: इन 5 घरेलू तरीकों से पाएं पार्लर जैसा निखार
​खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आजकल हर दूसरा इंसान बालों के टूटने, रूसी और रूखेपन से परेशान है। महंगे और केमिकल से भरे हेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे बर्बाद करने के बजाय आप अपने घर में लगे एलोवेरा के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसे बालों के लिए एक बेहतरीन औषधि माना गया है। ​ अगर आप भी घने चमकदार और मजबूत बाल चाहते हैं तो एलोवेरा को इन 5 नए तरीकों से आजमाकर देखें: ​-
रूसी और सिर की खुजली का पक्का इलाज: ​

एलोवेरा में मौजूद खास तत्व सिर की त्वचा की सूजन को कम करते हैं और जिद्दी डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं। पौधे से ताजा जेल निकालें और इसे सीधे अपने सिर की त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर साफ पानी से सिर धो लें। ​

बेजान बालों में चमक लाने वाला हेयर मास्क:

​यदि आपके बाल अपनी नमी खो चुके हैं और झाड़ू जैसे दिखते हैं, तो एलोवेरा एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो बालों को गहराई से पोषण देता है।एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें उसमें एक विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर डालें और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिला लें। इस पेस्ट को बालों के ऊपर से नीचे तक अच्छी तरह लगाएं। आधे घंटे बाद किसी हल्के शैम्पू से बाल धो लें बाल पहली बार में ही रेशमी नजर आएंगे। ​

सिर के इन्फेक्शन और दानों से बचाव:

​पसीने और बदलते मौसम के कारण सिर में फंगस या बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे खुजली और छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। एलोवेरा के एंटी-बैक्टीरियल गुण इससे राहत दिलाते हैं।एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसे केवल अपने बालों की जड़ों में लगाएं। 25 से 30 मिनट के बाद बालों को अच्छे से साफ कर लें।

​धूप से डैमेज हुए बालों के लिए वरदान:

​तेज धूप और अल्ट्रावायलेट किरणें सिर्फ त्वचा को ही नहीं बल्कि बालों को भी झुलसा देती हैं। एलोवेरा धूप के इस नुकसान की भरपाई करता है।दो चम्मच एलोवेरा जेल के साथ गुड़हल के फूलों का रस मिला लें। इस मिक्चर को सिर पर लगाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। आधे घंटे बाद सिर को नॉर्मल पानी से धो लें। ​

बालों को लंबा और घना बनाने वाला जादुई तेल:

​ बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सिर की त्वचा में सही तरीके से खून का दौरा होना बेहद जरूरी है। आप घर में जो भी नारियल जैतून या बादाम का तेल इस्तेमाल करते हैं उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इस तेल से 15-20 मिनट तक सिर की अच्छी तरह मालिश चम्पी करें। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा और नए बाल भी उगने लगेंगे। ​बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जेल के मुकाबले घर के पौधे से निकाला गया फ्रेश एलोवेरा जेल ज्यादा फायदेमंद होता है। हफ्ते में दो बार इनमें से कोई भी नुस्खा आजमाने से आपके बालों का टेक्सचर पूरी तरह सुधर जाएगा। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर


#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


National, Lifestyle Desk, Herbal Hair Care, Ayurvedic Aloe Vera Remedies, Scalp Hydration and Dandruff Control, Natural Hair Breakage Solutions, DIY Aloe Vera Masks, Chemical Free Beauty Alternatives, Thick and Shiny Hair Growth,

Mixed Bag

News

प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

Ifairer