1 of 1 parts

रूखे-बेजान बालों में जान फूंकने के 5 आसान हेयर वॉश हैक्स बिना महंगे प्रोडक्ट्स के मिलेंगे रेशमी बाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Sep, 2026

रूखे-बेजान बालों में जान फूंकने के 5 आसान हेयर वॉश हैक्स बिना महंगे प्रोडक्ट्स के मिलेंगे रेशमी बाल
​बालों की खूबसूरती केवल महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स या पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट पर निर्भर नहीं करती। अक्सर हमारी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी गलतियां बालों की कुदरती नमी छीन लेती हैं। यदि आपके बाल भी धोने के बाद उलझे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं तो अपनी हेयर वॉश तकनीक में ये बदलाव करके देखें।


​सही तकनीक से करें शैंपू का इस्तेमाल

शैंपू का मुख्य उद्देश्य स्कैल्प यानी सिर की त्वचा को साफ करना है। इसे पूरे बालों की लंबाई में रगड़ने के बजाय सिर्फ जड़ों में लगाएं और उंगलियों के पोरों से हल्की मसाज करें। धोते समय बहता हुआ पानी बाकी बालों को अपने आप साफ कर देता है। बालों की लंबाई को जोर से रगड़ने से वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं।


​जरूरत पड़ने पर ही दोबारा शैंपू करें


कई लोग सोचते हैं कि दो बार शैंपू करने से बाल ज्यादा साफ होंगे लेकिन रोजाना या हर बार ऐसा करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। अगर सिर बहुत ज्यादा ऑयली या गंदा न हो तो एक बार का शैंपू ही काफी होता है।


​ प्री-वॉश कॉम्बिंग की आदत डालें

गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और जल्दी टूटते हैं। इसलिए बाल धोने से ठीक पहले चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझा लें। इससे शैंपू करते समय बाल कम उलझेंगे और हेयर फॉल की समस्या में कमी आएगी।


​कंडीशनर लगाने का सही तरीका


कंडीशनर का काम बालों को पोषण और नमी देना है, न कि स्कैल्प को। कंडीशनर को हमेशा कानों के निचले हिस्से से शुरू करते हुए बालों के सिरों एंड्स तक लगाएं। जड़ों में कंडीशनर लगाने से स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है और बाल तेजी से गंदे होने लगते हैं।


​ताजे या हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग


बहुत अधिक गर्म पानी से बाल धोने पर उनका प्राकृतिक मॉइस्चर छिन जाता है जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाती है। बालों की चमक बनाए रखने के लिए हमेशा सामान्य ताजे पानी या फिर हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

​बाल धोने के बाद उन्हें तौलिए से तेजी से रगड़कर सुखाने के बजाय कॉटन टी-शर्ट या माइक्रोफाइबर टॉवल से हल्के हाथों से थपथपाकर डाब करके सुखाएं। इससे बालों का फ्रिज़ तुरंत कम होता है और बाल मुलायम बने रहते हैं।

हेमलता शर्मा जयपुर

# 5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Hair Wash Tips, Hair Care Tips, Hair Washing Tips, Hair Care Routine, Hair Wash Routine, Dry Hair Care, Dry Hair Treatment, Lifeless Hair Care,

Mixed Bag

News

बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश
बेटी एकलीन के दूसरे जन्मदिन पर भावुक हुए प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, शेयर किए दिल छू लेने वाले संदेश

Ifairer