विमेंस एशिया कप : अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी, आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज पर जुर्माना लगाया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 , 2026

विमेंस एशिया कप : अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी, आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज पर जुर्माना लगाया
स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई 

विमेंस एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को सजा भुगतनी पड़ी है। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही फिरोजा के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया। 

यह घटना पाकिस्तानी पारी के 5वें ओवर की है, जब फिरोजा को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। इसके बाद फिरोजा ने अपने बल्ले की ओर इशारा करके फैसले पर असहमति जताई। फिरोजा ने बताया कि गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी थी। 

गुल फिरोजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना शामिल है। यह फिरोजा का 24 महीनों की अवधि में दूसरा अनुशासनात्मक अपराध है। इस नवीनतम सजा के साथ उस अवधि में उनके डिमेरिट प्वाइंट्स की संख्या 2 हो गई है। उन्हें पहला डिमेरिट प्वाइंट्स 23 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग मैच के दौरान हुई एक घटना के लिए मिला था। 

फिरोजा ने एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रबाब अहसान और रोकेया सुल्ताना, थर्ड अंपायर शिवानी मिश्रा और फोर्थ अंपायर शथिरा जाकिर ने लगाया था। 


आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक तौर पर फटकार लगाना और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, साथ ही एक या दो डिमेरिट प्वाइंट देना है। आईसीसी अनुशासनात्मक प्रणाली के तहत, 24 महीनों की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट्स को सस्पेंशन प्वाइंट्स में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंशन प्वाइंट्स का मतलब 1 टेस्ट, 2 वनडे या 2 टी20 से प्रतिबंध है, जो भी खिलाड़ी के लिए पहले आए। -आईएएनएस

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0