खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर आस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : पॉटिंग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 , 2019

खराब फॉर्म के बावजूद वार्नर आस्ट्रेलिया का हिस्सा रहेंगे : पॉटिंग
लंदन। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग का कहना है कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर यहां जारी एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। वार्नर के लिए मौजूदा सीरीज बेहद खराब रही है और वह छह बार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार हुए हैं। तीन बार तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग के हवाले से बताया, वार्नर टीम में बने रहेंगे। अगर वह दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले आउट हो जाए तो मुझे फर्क नहीं पड़ता, वह टीम में बने रहेंगे।

पॉटिंग ने कहा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जगह भी पक्की है। हालांकि, मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड पर प्रश्नचिन्ह है। मार्कस हैरिस को इस सीरीज में बेहतरीन तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना पड़ा है। टिक पेन भी कप्तान बने रहेंगे, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में कुछ ऐसी जगहें हैं जिस पर पाकिस्तान सीरीज से पहले विचार किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि विल पुकोवस्की जैसे युवा खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज में मौका दिया जाएगा।

पॉटिंग ने कहा, इतनी जगहें खाली हैं ऐसे में मैं पुकोवस्की जैसे खिलाड़ी को मौका मिलते हुए देखना चाहूंगा। सभी लंबे समय से उनके बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन वह एक बेहतरीन युवा बल्लेबाज हैं।
(आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या सचमुच लगती है नजर !

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0