‘हुड़दंग’ में कॉलेज छात्र की भूमिका में दिखेंगे विजय वर्मा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 , 2019

‘हुड़दंग’ में कॉलेज छात्र की भूमिका में दिखेंगे विजय वर्मा
प्रयागराज। ‘गली बॉय’ अभिनेता विजय वर्मा को उनकी आने वाली फिल्म ‘हुड़दंग’ में 90 के दशक के एक कॉलेज छात्र की भूमिका के चलते कई सारे लुक टेस्ट से होकर गुजरना पड़ा।

फिल्म में वह इलाहाबाद के किसी कॉलेज के छात्र के रूप में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कई प्रयासों के बाद हम फाइनल लुक पर पहुंचे। हम इस स्थिति को बेहतर ढंग से दिखाना चाहते थे, जिस वजह से हमने उस दौर के कई लोगों से इसकी जानकारी भी ली।’’

विजय ने आगे कहा, ‘‘शीतल शर्मा इस फिल्म की डिजाइनर हैं और लोहा सिंह (किरदार) का सटीक चित्रण करने के लिए हमने कई प्रयासों पर साथ मिलकर काम किया। ताकत और नेतृत्व उसके किरदार की विशेषता है और हम चाहते थे कि यह उसकी स्टाइलिंग में झलकें।’’

फिल्म की पटकथा 90 के दशक में कॉलेजों में रही राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

(आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0