आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से दोबारा जुड़े स्टीव वॉ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 , 2019

आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से दोबारा जुड़े स्टीव वॉ
लंदन। पूर्व कप्तान स्टीव वॉ एक बार फिर आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं। वॉ यहां इंग्लैंड के साथ जारी एशेज सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए टीम के साथ जुड़े हैं।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट चार सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ट ट्रेफर्ड में शुरू हो रहा है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने जस्टिन लैंगर के हवाले से लिखा है, हमने उनसे तीसरे टेस्ट में रुकने के लिए कहा था लेकिन उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था।

उन्होंने कहा, वह वहां जाकर एक दिन के बाद वापस आने वाले थे। वह इतना आनंद ले रहे हैं। वह क्रिसमस पर मचलते बच्चे की तरह हैं। वह लंबे समय बाद वापस आ रहे हैं और खेल के प्रति उनका जो जुनून, जज्बा है वो काबिलेतारीफ हैं।

लैंगर ने अपने पूर्व कप्तान का स्वागत किया है और कहा है कि उनके आने से टीम को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, रिकी पोंटिंग, वॉ जैसे लोगों के रहने से न सिर्फ टीम पर फर्क पड़ता है साथ ही टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता भी बेहतर होती है।
(आईएएनएस)

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0