आप हंसते-मुस्कुराते हुए काफी कुछ कह सकते हैं : श्रेयस तलपड़े

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 May, 2020

आप हंसते-मुस्कुराते हुए काफी कुछ कह सकते हैं : श्रेयस तलपड़े
मुंबई । अभिनेता-निर्माता श्रेयस तलपड़े का मानना है कि एक इंसान हंसी-मजाक व कॉमेडी के माध्यम से काफी कुछ बयां कर सकता है और कुछ ऐसा ही वह अपनी परियोजनाओं संग करने की ख्वाहिश रखते हैं। श्रेयस टेलीविजन पर प्रसारित हुए नाटक टाइपकास्ट में काम कर चुके हैं, जिसमें उनके मुताबिक एक सशक्त सामाजिक संदेश है।

उन्होंने कहा, मुझे व्यक्तिगत तौर पर टेली प्ले का यह प्रारूप बेहद पसंद आया और इसी के चलते मैंने टाइपकास्ट को करने के लिए हांमी भरी। मेरे ख्याल से टेली प्ले एक बेहतरीन एक्सपेरीमेंट है, जिसमें हम कहावती चौथी दीवार से छुटकारा पाते हैं। यह लगभग किसी बंद स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग करने जैसा रहा। यह चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन मुझे लगता है कि इन प्रारूपों पर और भी अधिक काम किया जाना चाहिए।

टाइपकास्ट मराठी नाटक पाहिजे जातीचे का रूपांतरण है, जो सत्तर के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह जाति व्यवस्था के मुद्दे पर प्रकाश डालती है। शो में दिखाया गया है कि वर्तमान भारत में भी किस तरह से इसकी कहानी प्रासंगिक है।

श्रेयस ने इसमें माहिपत बब्रूवाहन के किरदार को निभाया है, जो मास्टर डिग्री हासिल करने वाला अपनी जाति व गांव से पहला शख्स है। वह किसी एक विशेष कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहता है और इस नाटक में दिखाया गया है कि अपने सपने को सच करने के लिए उसे क्या कुछ करना पड़ता है।(आईएएनएस)

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Mixed Bag

  • Relationship Tips: पार्टनर की कुछ बातें नहीं लग रही है अच्छी, तो इस तरह करें डीलRelationship Tips: पार्टनर की कुछ बातें नहीं लग रही है अच्छी, तो इस तरह करें डील
    हर रिश्ते में दो अलग-अलग सोच और स्वभाव वाले लोग होते हैं, इसलिए यह बिल्कुल सामान्य है कि कभी-कभी पार्टनर की कुछ आदतें......
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • ऑफ द ग्रिडः क्यों अब पहाड़ों में वेकेशन नहीं सुकून ढूंढ रहे हैं लोगऑफ द ग्रिडः क्यों अब पहाड़ों में वेकेशन नहीं सुकून ढूंढ रहे हैं लोग
    शहर की भीड़भाड़ और ऑफिस के व्हाट्सएप ग्रुप्स की पिंग पिंग से दूर भागने की चाहत अब एक जरूरत बन गई है। दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के युवा अब वर्केशन के बजाय ब्लैक आउट वेकेशन चुन रहे हैं। इसका मतलब है ऐसी जगह जहाँ न वाई-फाई हो और न ही मोबाइल सिग्नल।...
  • Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?Love & Romance : क्या अब रिश्तों में डेटिंग गेम्स का अंत हो रहा है?
    रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआत में यह तरीका थोड़ा कठोर लग सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह सबसे बेहतर है। जब दोनों पार्टनर्स को पता होता है कि वे क्या चाहते हैं तो गलतफहमियों और धोखे की गुंजाइश खत्म हो जाती है।2026 का नया रोमांस चांद-तारों के वादों में नहीं बल्कि साफ नीयत और स्पष्टता में छिपा है।...

Ifairer