पटना शुक्ला के प्रीमियर पर दबंग 4 को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा अपडेट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Mar, 2024

पटना शुक्ला के प्रीमियर पर दबंग 4 को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा अपडेट
मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी लोकप्रिय दबंग फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर एक अपडेट शेयर किया है और कहा है कि जिस पल वह और उनके भाई अरबाज खान एक स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, फिल्म बन जाएगी।

अरबाज द्वारा निर्मित स्ट्रीमिंग फिल्म पटना शुक्ला के प्रीमियर में सलमान शामिल हुए, जहां मीडिया ने स्टार से दबंग 4 के बारे में पूछा।

सुपरस्टार ने जवाब दिया, बहुत जल्दी, जैसे ही दोनों भाई एक ही स्क्रिप्ट में लॉक हो जाएंगे। वह कुछ ओर चाहता है और मैं कुछ और जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसी ही दबंग 4 रिलीज हो जाएगी।

सलमान ने रवीना की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 1991 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

पटना शुक्ला में रवीना तन्वी शुक्ला की भूमिका में हैं।

एक्टर ने कहा, मैंने रवीना के साथ पत्थर के फूल और अंदाज अपना-अपना समेत 3-4 फिल्मों में काम किया है। मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म मेरे साथ की थी। अब इतने सालों बाद अरबाज उनके साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत अच्छी एक्टर हैं और मेरी दोस्त हैं।

सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी बेटी राशा को भी शुभकामनाएं दीं, जो अभिषेक कपूर की आने वाली थ्रिलर में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

पटना शुक्ला डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

--आईएएनएसये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0