पैटिनसन होंगे नए बैटमैन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Jun, 2019

पैटिनसन होंगे नए बैटमैन
लॉस एंजेलिस। महीनों से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार रॉबर्ट पैटिनसन ने आधिकारिक तौर पर केप्ड क्रूसेडर बैटमैन के किरदार को निभाने की पुष्टि कर दी है।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ब्रदर्स ने इस बात की घोषणा की है कि इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए पैटिनसन ने अपनी मंजूरी दे दी है।

पैटिनसन की उम्र 33 है और वह इस किरदार को निभाने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता होंगे।

मैट रीव्स की निर्देशना में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने की संभावना इस गर्मी से है।

रीव्स ‘प्लेनेट ऑफ द एप्स’ के अपने सहयोगी डायलन क्लार्क के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे।

‘द बैटमैन’ साल 2021 में रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0