प्रियंका ने गंगवार के नौकरियों वाले बयान पर किया पलटवार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 , 2019

प्रियंका ने गंगवार के नौकरियों वाले बयान पर किया पलटवार
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार के बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त नौकरियां हैं, लेकिन रोजगार चाहने वाले योग्य नहीं हैं। प्रियंका गांधी ने गंगवार के बयान पर ट्वीट किया, 5 साल से आपकी सरकार है। आप नौकरियां पैदा नहीं कर पाए। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे, जो नहीं किया गया। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच कर नहीं जा सकते। ये नहीं चलेगा।

गंगवार ने यह बयान रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रालय नौकरियों की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां, जो देश में लोगों की भर्ती के लिए आ रही है, उनका कहना है कि वे जिन पदों का प्रस्ताव दे रही हैं, उन पदों के लिए योग्य लोग नहीं हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है।(आईएएनएस)

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0