प्रियंका, निक जोनास बनाएंगे संगीत डांस शो सीरीज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Dec, 2019

प्रियंका, निक जोनास बनाएंगे संगीत डांस शो सीरीज
लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपने संगीत से प्रेरित होकर एक डांस शो सीरीज बनाएंगे। एमेजॉन स्टूडियोस ने गुरुवार को घोषणा की कि उनके प्रियंका चोपड़ा जोनास, निक जोनास द्वारा पेश किए जाने वाले उनके संगीत प्रोजेक्ट पर आधारित अनाम डांस प्रतियोगिता सीरीज को हरी झंडी मिल गई है। यह सीरीज भारतीय वैवाहिक परंपरा संगीत से प्रेरित है।

इस बारे में प्रियंका ने कहा, अपनी शादी की पहली सालगिरह पर हम शादी के संगीत के वीडियो फिर से देख रहे थे, हमारे परिवार और दोस्तों की भागीदारी ने उस कार्यक्रम में रौनक ला दी थी, जिसे हम शादी के एक साल बाद भी महसूस कर रहे थे।

हालांकि सीरीज से संबंधित कास्टिंग की शुरुआत अभी नहीं की गई है। इसकी शूटिंग भी अगले साल से शुरू की जाएगी। (आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0