हैलमेट संदेश देने वाली एक मजेदार फिल्म है : प्रनूतन बहल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 Jan, 2020

हैलमेट संदेश देने वाली एक मजेदार फिल्म है : प्रनूतन बहल
मुंबई । अपारशक्ति खुराना के साथ आगामी फिल्म हैलमेट में जल्द ही नजर आने वाली नवोदित कलाकार प्रनूतन बहल का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म काफी मजेदार है और उनकी फिल्म नोटबुक से बिल्कुल विपरीत है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यह समाज को संदेश देने वाली यह एक मजेदार फिल्म है।

एसओएल लायंस गोल्ड अवार्ड के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए दिवंगत अभिनेत्री नूतन की नातिन और अभिनेता मोहनिश बहल की बेटी प्रनूतन ने कहा, मैंने अपनी दूसरी फिल्म हैलमेट की शूटिंग पूरी कर ली है, इसमें अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा हैं। मेरे काम को शैली और किरदार के तौर पर देखा जाए तो यह फिल्म बिल्कुल अलग है। यह मजेदार कॉमेडी फिल्म है। इसमें समाज के लिए एक संदेश भी है।

उन्होंने कहा, फिल्म को लेकर मुझे घबराहट भी है और साथ ही उत्साहित भी हूं। इस तरह की फिल्म मैं करना चाहती थी। फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग बाकी रह गई है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। (आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0