तेलंगाना के लोग, तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण के लिए करें वोट : अमित शाह

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Nov, 2023

तेलंगाना के लोग, तुष्टिकरण नहीं सशक्तिकरण के लिए करें वोट : अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के वोटरों से बड़ी संख्या में ऐसी सरकार चुनने के लिए मतदान करने का आग्रह किया है जिसकी प्राथमिकता तुष्टिकरण नहीं बल्कि सशक्तिकरण हो।

शाह ने कहा कि केवल भ्रष्टाचार मुक्त और गरीब समर्थक सरकार ही तेलंगाना की समृद्धि के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर सकती है।

अमित शाह ने तेलंगाना के वोटरों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए गुरुवार को सुबह एक्स पर अंग्रेजी और तेलुगु भाषा में अलग-अलग पोस्ट कर कहा, केवल भ्रष्टाचार मुक्त और गरीब समर्थक सरकार ही तेलंगाना की समृद्धि के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर सकती है। मैं तेलंगाना के लोगों से अपील करता हूं कि वे एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में आएं, जिसके लिए प्राथमिकता सशक्तिकरण हो तुष्टिकरण नहीं।

तेलंगाना में राज्य की सभी 119 विधान सभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस भी अपने-अपने दलों के लिए वोटरों से समर्थन मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

क्या सचमुच लगती है नजर !

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0