फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 , 2026

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर पार्वती थिरुवोथु ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किए हैं और इन दो दशकों में उन्होंने अपनी डीप और ऑथेंटिक परफॉर्मेंस के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। बैंगलोर डेज़, एन्नु निंटे मोइदीन और चार्ली से लेकर टेक ऑफ, उयारे, वायरस, पुझु और करीब करीब सिंगल तक, पार्वती ने अपनी इम्प्रेसिव फिल्मोग्राफी से हर बार अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।
अब पार्वती एक बार फिर प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर को लेकर स्पॉटलाइट में हैं।
फिल्म के रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर आ रहे अर्ली ऑडियंस रिएक्शन्स में जहां इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर की खूब तारीफ हो रही है, वहीं पार्वती थिरुवोथु की परफॉर्मेंस को खास तौर पर खूब प्यार मिल रहा है।
फिल्म में पार्वती ने अलीना अब्राहम का कैरेक्टर निभाया है, जो अपने हसबैंड की डेथ के बाद कम्पैशनेट अपॉइंटमेंट के जरिए पुलिस फोर्स जॉइन करती है। एक मदर और कम्पेरेटिवली इनएक्सपीरियंस्ड पुलिस ऑफिसर होने के बावजूद अलीना खुद को एक कॉम्प्लिकेटेड सिचुएशन में फंसा हुआ पाती है, जब एक कस्टोडियल डेथ का मामला सामने आता है।
अलीना कोई टिपिकल लार्जर-दैन-लाइफ कॉप नहीं है। वह वल्नरेबल है, ऑब्ज़र्वेंट है और अपनी शांत लेकिन इंटेलिजेंट पर्सनैलिटी से सिचुएशन को समझने की कोशिश करती है। पार्वती ने इस कैरेक्टर को बेहद रिस्ट्रेन्ड और लेयर्ड अंदाज़ में निभाया है, जिसने ऑडियंस को खासा इम्प्रेस किया है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनके अलीना अब्राहम के पोर्ट्रेयल को सीधे शब्दों में फैंटैब्युलस बताया है।
एक फैन ने लिखा, 20 साल बाद शायद पार्वती ने सबसे बड़ी चीज़ यही कमाई है… आप भूल जाते हैं कि आप पार्वती थिरुवोथु को देख रहे हैं। आप कैरेक्टर को देखने लगते हैं। और यही सेलिब्रेट करने वाली बात है। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, मास पार्वती वॉज़ नॉट ऑन माय बकेट लिस्ट फॉर 2026, वी नीड मोर!
एक अन्य फैन ने पार्वती को फिल्म की सोल बताते हुए उनकी नेवर-सीन-बिफोर स्क्रीन प्रेज़ेन्स की तारीफ की।
एक और फैन ने लिखा, 13 साल दृश्यम और जॉर्जकुट्टी के बाद, मलयालम सिनेमा ने इन 13 सालों में कई अमेज़िंग क्राइम इन्वेस्टिगेशन ड्रामा और थ्रिलर्स दिए हैं, लेकिन आईएमओ अलीना अब्राहम जॉर्जकुट्टी के लेवल पर खड़ी नज़र आती हैं। 💥💥💥 इतना फ्रीकिंग डेंस कैरेक्टर और जब ऐसे कैरेक्टर को पार्वती जैसी फैंटैब्युलस परफॉर्मर मिल जाए, तो फिर स्काई इज़ द लिमिट! और यहां बिल्कुल वही हुआ है। 🔥🩷
फैन ने आगे लिखा, फिल्म्स में पार्वती के 2 डिकेड्स पूरे हो चुके हैं और अलीना एक बार फिर इस बात का शानदार टेस्टामेंट है कि वह कितनी इम्मैक्युलेट परफॉर्मर हैं। 🤍
ऑडियंस का यह प्यार पार्वती के लिए ऐसे समय आया है जब उनके पास आगे एक बेहद इंटरेस्टिंग लाइन-अप है।
दायरा में वह एक बिल्कुल नए अवतार में करीना कपूर खान के लिए डबिंग करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की प्रोडक्शन तूफान और हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर धूर्त 2 का भी हिस्सा हैं। कई और प्रोजेक्ट्स, जिनमें कुछ अनअनाउन्स्ड वेंचर्स भी शामिल हैं, पाइपलाइन में हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में पार्वती थिरुवोथु का 20वां साल एक और एक्साइटिंग चैप्टर की शुरुआत करता नजर आ रहा है।
सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!
जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!
बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके